'बादशाहो' का नया पोस्टर जारी, इस अंदाज में नजर आए अजय देवगन

अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' का एक नया पोस्टर रिलीज हुआ है. यह फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होगी.

Advertisement
फिल्म 'बादशाहो' का नया पोस्टर फिल्म 'बादशाहो' का नया पोस्टर

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2017,
  • अपडेटेड 10:15 AM IST

अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' का एक नया पोस्टर रिलीज हुआ है. सोमवार को इस फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया गया था.

इस पोस्टर में ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है. चमड़े के जैकेट और दोनों हाथों में बंदूक लिए अजय किसी लड़ाई के लिए तैयार दिख रहे हैं.

अजय देवगन ने ये नया पोस्टर रिलीज किया है.

Advertisement

बता दें कि फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाश्मी और मिलन लूथरिया दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले यह तीनों 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में एक साथ काम कर चुके हैं. इस फिल्म में अजय देवगन और इमरान हाश्मी के अलावा इलियाना डिक्रूज भी है. वहीं सनी लियोनी इस फिल्म में एक स्पेशल डांसर नंबर करेंगी. फिल्म के डॉयलॉग्स रजत अरोड़ा ने लिखे हैं.

अजय की इस फिल्म की कहानी का प्लॉट इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान की इमरजेंसी के समय से लिया गया है.

की ज्यादातर शूटिंग जोधपुर शहर की तंग गलियों में की गई. वहीं कुछ हिस्सा शहर के बाहर फिल्माया गया. इस फिल्म की शूटिंग के लिए इन सभी कलाकारों का दो महीने में कई बार जोधपुर आना-जाना लगा रहा था. अनुमति के अभाव में एक-एक बार जोधपुर और जैसलमेर में फिल्म की शूटिंग को रोका भी गया. इस फिल्म की रिलीज डेट तीन बार बदली जा चुकी है.

Advertisement

पहले इसे 26 जनवरी को रिलीज किया जाना था. बाद में इसे आगे बढ़ाकर बारह मई किया गया, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट एक सितम्बर 2017 तय की गई है. जोधपुर के लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है ताकि वे देख सके कि उनके शहर को इस फिल्म में किस तरह दिखाया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement