रामायण का हिस्सा थीं आयुष्मान खुराना की सास? पत्नी ताहिरा कश्यप ने बताया सच

रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष्मान खुराना की सास और ताहिरा कश्यप की मां अनीता कश्यप ने रामायण में त्रिजटा का रोल निभाया था. सोशल मीडिया पर यह खबर काफी वायरल हो रही थी. इन सब खबरों पर ताहिरा ने विराम लगाया है.

Advertisement
ताहिरा कश्यप और आयुष्मान खुराना ताहिरा कश्यप और आयुष्मान खुराना

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 18 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 9:24 PM IST

दूरदर्शन पर रामायण की चर्चा के बीच अचानक खबर आ रही थी कि बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की सास ने भी रामायण में काम किया है. ऐसी चर्चा हो रही थी कि आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप की मां ने रामायण में त्रिजटा का रोल निभाया था. सोशल मीडिया पर यह खबर काफी वायरल हो रही थी. इन सब खबरों पर ताहिरा ने विराम लगाया है.

Advertisement

ताहिरा कश्यप ने ट्वीट कर बताया कि रामायण में उनकी मां के रोल को हो रही चर्चा सरासर गलत है. उन्होंने ट्वीट किया- 'रामायण में अन‍ीता कश्यप (ताहिरा की मां) मेरी मां को लेकर आ रही इस तरह की रिपोर्ट्स में कोई सच्चाई नहीं है. मेरी मां एक श‍िक्षाव‍िद थीं और उनका शो से कोई कनेक्शन नहीं है, कुछ भी.' उनके इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने उन्हें खबर की सच्चाई बताने के लिए धन्यवाद कहा है.

वैसे आपको बता दें कि खबर क्या थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष्मान खुराना की सास और ताहिरा कश्यप की मां अनीता कश्यप ने रामायण में त्रिजटा का रोल निभाया था. ये खबर कैसे और कहां से आई इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है. आयुष्मान खुराना का अभी कोई रिएक्शन नहीं आया है.

Advertisement

ऐसा है आयुष्मान-ताहिरा का रिश्ता

बता दें कि ताहिरा कश्यप भी पति आयुष्मान खुराना की तरह सोशल मीडिया पर एक्ट‍िव रहती हैं. पिछले दिनों एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने पत्नी संग अपने रिलेशन की चर्चा की थी. एक्टर ने ताहिरा के बारे में कहा था कि ताहिरा सिर्फ उनकी लाइफ पार्टनर नहीं हैं बल्कि उनकी लाइफ कोच भी हैं. जब आयुष्मान कॉलेज के दिनों में थिएटर में मशगूल रहते थे उस दौरान ताहिरा कश्यप ही उन्हें पढ़ाती थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »