उरी को पछाड़ ऑनलाइन टिकट बिक्री के मामले में पहले नंबर पर 'एवेंजर्स एंडगेम'

मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' ने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स किए हैं. अब फिल्म के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है.

Advertisement
एवेंजर्स: एंडगेम एवेंजर्स: एंडगेम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 3:43 PM IST

 

मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' ने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स किए हैं. अब फिल्म के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है. फिल्म ऑनलाइन टिकट बिक्री के मामले में इस साल भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली फिल्म रही. रूसो ब्रदर्स, जो और एंथनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए.

मशहूर ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माई शो ने टिकट बिक्री के आंकड़े जारी किए गए. साल 2019 में बुक माई शो ने अलग-अलग भाषाओं में 1880 से अधिक फिल्में होस्ट की और 8.6 मिलियन से अधिक यानी लगभग 86 लाख टिकटों की बिक्री के साथ 'एवेंजर्स एंडगेम' सबसे ज्यादा बिकने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई. बता दें कि ये फिल्म भारत में अप्रैल के महीने में रिलीज हुई थी. फिल्म को काफी पसंद किया गया था. भारत में मूवी पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई.

Advertisement

दूसरे नंबर पर कौनसी फिल्म?

इस क्रम में दूसरे पायदान पर विक्की कौशल की फिल्म '' है, बुक माई शो प्लेटफॉर्म पर जिसकी टिकट की बिक्री 5.7 मिलियन से अधिक यानी लगभग 57 लाख रही है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सर्वाधिक टिकट बिक्री की लिस्ट में इन दोनों फिल्मों के बाद क्रमश: 'कबीर सिंह', 'साहो', 'वॉर', 'द लायन किंग' और 'मिशन मंगल' है.

फिल्म उरी की बात करें तो बता दें कि मूवी 11 जनवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म में विक्की कौशल अहम रोल में थे. फिल्म की शुरुआत धीमे हुई थी. लेकिन बाद में फिल्म ने ने रफ्तार पकड़ी. फिल्म को काफी अच्छे रिव्यूज मिले थे. मूवी 100 करोड़ क्लब में शामिल है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »