'बाहुबली 2' की आंधी में भी चमकी 'हाफ गर्लफ्रेंड', 1 DAY रहा अच्छा कलेक्शन

इस हफ्ते रिलीज हुई चेतन भगत के नॉेवेल पर बनी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड ने बॉक्स आफि‍स पर पहले दिन अच्छी कमाई करते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया है...

Advertisement
अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2017,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की 'हाफ गर्लफ्रेंड' इस हफ्ते रिलीज हुई है. इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर की पार्टनरशिप एक बार फिर रंग लाई. अपनी पिछली हिट फिल्मों आशिकी 2 और एक विलेन के बाद हाफ गर्लफ्रेंड में भी इन दोनों ने शानदार कमबैक किया है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है.

Advertisement

'हाफ गर्लफ्रेंड' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करते हुए 10.27 करोड़ की कमाई की है जो श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म 'ओके जानू' (4.8 करोड़) और अर्जुन कपूर की 'की एंड का '(7.30 करोड़) की पहले दिन की कमाई से काफी ज्यादा है.

'हाफ गर्लफ्रेंड' लगभग 2500 सिनेमा घरों में चल रही है और 'हिंदी मीडियम' के अलावा 'बाहुबली 2' जैसी हिट के बीच भी अच्छा कलेक्शन कर रही है.

'

क्या है हाफ गर्लफ्रेंड की कहानी
दरअसल हाफ गर्लफ्रेंड एक बिहारी लड़के माधव झा (अर्जुन कपूर) और एक दिल्ली की अमीर लड़की रिया सोमानी (श्रद्धा कपुर) की कहानी है. ये दोनों दिल्ली के कॅालेज में पढ़ते हैं और बास्केट बॅाल और सिंगिंग के जरिए एक दूसरे के नजदीक आते हैं. पर उस दौरान माधव रिया के प्यार में पागल हो जाता है जब कि रिया सिर्फ उसकी 'हाफ गर्लफ्रेंड' बनने को राजी होती है.

Advertisement

हाफ गर्लफ्रेंड चेतन भगत की नॅावेल पर आधारित फिल्म है जिसे लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »