कभी बैकग्राउंड डांसर थे अनिल कपूर, 15 पाउंड थी पहली कमाई

फिल्म 'फन्ने खां' के प्रचार में व्यस्त अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उन्होंने बैकग्राउंड डांसर के रूप में करियर की शुरुआत की थी.

Advertisement
अन‍िल कपूर अन‍िल कपूर

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

अपनी आने वाली फिल्म 'फन्ने खां' के प्रचार में व्यस्त अभिनेता अनिल कपूर ने बताया कि उन्होंने बैकग्राउंड डांसर के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. सोमवार को मीका सिंह, बादशाह और सुनिधि चौहान के साथ रियलिटी शो 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी 2' के सेट पर बातचीत में अनिल कपूर ने खुद से जुड़ी कई जानकारियां साझा की.

Advertisement

अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए अनिल कपूर ने बताया, "ज्यादातर लोग नहीं जानते कि मैंने वर्ष 1979-80 में बैकग्राउंड डांसर के रूप में करियर की शुरुआत की थी. हिंदी, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में कुछ छोटी भूमिका निभाने के बाद 1983 में वो सात दिन मिली. एक अभिनेता के रूप इस फिल्म से नई शुरुआत हुई.

अनिल कपूर ने बताया, "मैंने अपना अभिनय कोर्स पूरा किया, लेकिन मुझे कोई काम नहीं मिला. एक शो था जिसकी शूटिंग विदेश में होने वाली थी. इस शो में जरीना वहाब जी, पद्मिनी कपिला, हेमंत कुमार साहब और नूतन जी थे. जब वे शूटिंग के लिए विदेश जाने को तैयार थे, तो उन्हें कुछ बैकग्राउंड डांसर्स की जरूरत थी. मैं बैकग्राउंड डांसर के तौर पर वहां गया और मुझे उस समय एक शो के 15 पाउंड मिलते थे." बता दें कि आज की तारीख में 15 पाउंड की कीमत करीब 1355 रुपये है. उस वक्त 15 पाउंड की वैल्यू बहुत कम रही होगी.   

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे मौका दिया." जल्द अन‍िल कपूर की फिल्म फन्ने खां र‍िलीज होने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव पहली बार नजर आएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »