अपने नए गाने में फुटबॉल खेल रहे हैं अमिताभ, बने 102 साल के बुजुर्ग

अमिताभ बच्चन ने तमाम तरह के किरदार निभाए हैं. अब वे एक और धमाकेदार रोल में दिखेंगे. अमिताभ '102 नॉटआउट' नाम की फिल्म में 102 साल के बूढ़े का किरदार निभाएंगे.

Advertisement
गाने में अमिताभ बच्चन. गाने में अमिताभ बच्चन.

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 9:59 PM IST

अमिताभ बच्चन ने तमाम तरह के किरदार निभाए हैं. अब वे एक और धमाकेदार रोल में दिखेंगे. अमिताभ '102 नॉटआउट' नाम की फिल्म में 102 साल के बूढ़े का किरदार निभाएंगे.

हाल ही में इस फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया. इसके बोल हैं, 'बच्चे की जान लोगे क्‍या'. इस गाने में अमिताभ बच्चन बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

फिल्म में अमिताभ संसार पर सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं. उनके साथ ऋषि कपूर भी हैं, जो उनके बेटे के किरदार में हैं. इस फिल्म के निर्देशक उमेश शुक्ला हैं. ये फिल्म 4 मई को रिलीज होगी. 102 के पहले गाने 'बच्चे की जान लोगे क्‍या' को गायक अरिजीत सिंह ने गाया और संगीत सलीम-सुलेमान ने संगीत दिया है. अरिजीत पहली बार अमिताभ के लिए गाएंगे.

 ये फिल्म इसी नाम के गुजराती प्ले पर आधारित है. इसके 300 शो हो चुके हैं. अमिताभ इसमें 102 साल के बूढ़े का किरदार निभा रहे हैं. पहले उनके बेटे की भूमिका के लिए परेश रावल को साइन किया जा रहा था, लेकिन बाद में ऋषि कपूर को साइन किया गया.  ऋषि और अमिताभ 27 साल बाद किसी फिल्म में दिखेंगे. फिल्म 4 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement

फिल्म के बारे में उमेश ने कहा था, 'मैंने असली नाटक को प्रोड्यूस किया था और मैं जानता था कि इसे एक अच्छे फिल्म में बदला जा सकता है. सौम्या ने फिल्म की कहानी बेहतरीन लिखी है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »