किम कार्दाशियां लेना चाहती हैं केन से तलाक, ये है वजह...

ब्रैड-एंजेलिना के बाद हॉलीवुड में एक और बड़ा रिश्ता टूटने की कगार पर है. खबर है कि किम कार्दाशियां ने केन वेस्ट से अलग होने का फैसला कर लिया है...

Advertisement
किम कार्दाशियां और केन वेस्ट किम कार्दाशियां और केन वेस्ट

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:58 AM IST

खबर है की एंजेलिना जॉली और ब्रैड पिट के बाद किम कार्दाशियां और केन वेस्ट भी अपनी शादी को खत्म करने जा रहे हैं. बॉलीवुड डॉट कॉम की के मुताबिक पिछले कुछ समय से इन दोनों के बीच कुछ ठीक नही चल रहा.


पिछले हफ्ते थी कि केन वेस्ट बीमारी के चलते परिवार से अलग रह रहे थे. नवम्बर में थकावट और नींद ना आने की वजह से कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती रहे. लेकिन अब सेहत में सुधार हो रहा हैं.

Advertisement

वेस्ट का कहना है कि किम परिवार और उनका काफी ख्याल रखती हैं. जरूरत के समय हमेशा साथ रहती हैं लेकिन कई बार खुद को बंधा हुआ सा महसूस करती हैं. किम लंबे समय तक शादी में बंधे नही रहना चाहतीं. लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले वो थोड़ा समय लेंगी. इस खबर से किम और केन के फैन्स को काफी दुख पहुंचा है.

वहीं किम तलाक के अलावा अपने दोनों बच्चों नाॅर्थ वेस्ट और सेंट वेस्ट की पूरी कस्टडी चाहती हैं. इसकी वजह है कि वो बच्चों को लेकर काफी चिंतित हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement