एक साथ एड करने से रणबीर-आलिया ने किया मना! आखिर क्या है वजह?

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट को कई सारे ब्रैंड्स एक साथ साइन करना चाह रहे हैं. लेकिन ऐसा करने से करण जौहर ने दोनों को मना कर दिया है. जानें क्यों...

Advertisement
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2018,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों को एक साथ एड में काम करने का ऑफर आया था. मगर दोनों ने साथ में काम करने से इंकार कर दिया. उनके इस इनकार की वजह करण जौहर हैं.

सूत्र के अनुसार, करण जौहर का मानना है कि अभी रणबीर और आलिया के लिए अपने रिलेशनशिप को एक्सपोज करने का सही समय नहीं है. फिल्म ब्रह्मास्त्र अगले साल अगस्त में रिलीज की जाएगी जिसमें अभी काफी वक्त बाकी है. करण की मानें तो अगर ये दोनों कलाकार अपने रिलेशनशिप को फिल्म की रिलीज के आसपास एक्सपोज करेंगे तो इसका फायदा फिल्म को मिलेगा. इस वजह से करण ने आलिया और रणबीर को साथ में एड साइन करने से मना किया है.

Advertisement

बता दें कि ब्रह्मास्त्र एक ट्रॉयोलॉजी फिल्म है जिसके पहले भाग की शूटिंग चल रही है. इस साल की शुरुआत में फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग बुल्गारिया में पूरी की गई. फिल्म अगले साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज की जाएगी. इसमें आलिया और रणबीर के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

इसके अलावा रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू में काम करते हुए नजर आएंगे. फिल्म 29 जून, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इसमें संजय के अलावा मनीषा कोइराला संजय की मां नरगिस का और परेश रावल सुनील दत्त का रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement