धोनी की बायोपिक करना चाहते थे अक्षय कुमार, इस वजह से डायरेक्टर ने नहीं किया कास्ट

सुशांत के पास साल 2016 में नीरज पांडे का एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट हाथ आया था. टीम इंडिया के बेहद लोकप्रिय क्रिकेटर एम एस धोनी की भूमिका उन्होंने निभाई थी. हालांकि इस रोल के लिए अक्षय कुमार ने भी काफी कोशिशें की थीं.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत और अक्षय कुमार सोर्स ट्विटर सुशांत सिंह राजपूत और अक्षय कुमार सोर्स ट्विटर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2020,
  • अपडेटेड 7:59 AM IST

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन कई फैंस अब भी उनकी मौत से उबर नहीं पा रहे हैं. सुशांत ने सात साल के अपने करियर में 10 फिल्मों में काम किया था. उनकी फिल्मों में क्रिकेट काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है. सुशांत ने साल 2013 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म काई पो चे से की थी. इस फिल्म में वे एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आए थे जो अपने क्षेत्र में मौजूद एक टैलेंटेड लड़के को क्रिकेटर बनाना चाहता है.

Advertisement

इसके तीन साल बाद उनके पास नीरज पांडे का एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट हाथ आया था और टीम इंडिया के बेहद लोकप्रिय क्रिकेटर एम एस धोनी की भूमिका उन्होंने निभाई थी. हालांकि इस रोल के लिए ने भी काफी कोशिशें की थीं और वे लगातार फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे से उन्हें इस फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए कह रहे थे.

नीरज पांडे ने इस वजह से अक्षय को नहीं किया था धोनी बायोपिक में कास्ट

इस बारे में बात करते हुए नीरज पांडे ने कहा था कि के लिए मुमकिन नहीं था कि वे फिल्म में 16-17 साल के यंग धोनी का किरदार निभा सकें इसलिए ही मैंने उन्हें फिल्म में एम एस धोनी के लिए नहीं चुना था. इसके अलावा नीरज ने ये भी कहा कि सुशांत ने धोनी की बॉडी लैंग्वेज को काफी सही तरीके से पकड़ा. सुशांत ने धोनी बनने के लिए कड़ी मेहनत की थी और ये फिल्म बॉलीवुड में सबसे रियलिस्टिक क्रिकेट बायोपिक के तौर पर भी शुमार की जाती है. ने इसके बाद नीरज के साथ नाम शबाना और रूस्तम जैसी फिल्मों में काम किया. वे इससे पहले भी उनके साथ स्पेशल 26 में काम कर चुके हैं.

Advertisement

ऐसी भी रिपोर्ट्स थीं किने खुद सुशांत का नाम अपनी बायोपिक के लिए सुझाया था. उन्होंनेकी फिल्म काई पो चे और शुद्ध देसी रोमांस देखी थी और उन्हें दोनों फिल्मों में सुशांत का काम काफी पसंद आया था. इसके अलावाऔर की सफलता की यात्रा भी काफी मिलती-जुलती है. सुशांत की एम एस धोनी बायोपिक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और ये फिल्म सोलो हीरो के तौर पर सुशांत के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म साबित हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »