नेहा मेहता ने छोड़ा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा, 12 साल से निभा रही थीं अंजलि का किरदार!

नेहा अब शो में नजर नहीं आएंगी. नेहा ने पहले ही शो के मेकर्स को इसके बारे में बता दिया था. हालांकि मेकर्स नेहा को शो में बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे थे. लेकिन एक्ट्रेस के पास अपने करियर के लिए कुछ अलग प्लान्स हैं.

Advertisement
नेहा मेहता नेहा मेहता

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 8:47 PM IST

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 12 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है. शो को काफी प्यार मिलता आया है. अब शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. शो में अंजलि मेहता का किरदार निभाने वाली नेहा मेहता के शो छोड़ने की खबरें हैं.

नेहा मेहता ने छोड़ा तारक मेहता!

स्पॉटबॉय ने सोर्स के हवाले से लिखा- नेहा मेहता ने शो छोड़ दिया है. नेहा ने मेकर्स को कह दिया है कि वो सेट पर नहीं आ सकती हैं. नेहा अब शो में नजर नहीं आएंगी. नेहा ने पहले ही शो के मेकर्स को इसके बारे में बता दिया था. हालांकि, मेकर्स नेहा को शो में बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे थे. लेकिन एक्ट्रेस के पास अपने करियर के लिए कुछ अलग प्लान्स हैं और इसीलिए एक्ट्रेस ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ दिया है.

Advertisement

वहीं ऐसी भी खबरें हैं कि नेहा को कोई दूसरा प्रोजेक्ट मिला है, और वो जल्द ही उसकी शूटिंग शुरू करने वाली हैं. मालूम हो कि 28 जुलाई ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 12 साल पूरे हुए हैं. अंजलि का रोल करने वाली नेहा मेहता शुरू से ही इस शो में हैं. वो सीरियल में तारक मेहता की पत्नी अंजलि के रोल में थी. शो में उन का डायट फूड काफी चर्चा में रहता था.

शो की बात करें तो लॉकडाउन के दौरान शो की शूटिंग बंद हो गई थी. लेकिन लॉकडाउन के बाद जब शो की शूटिंग शुरू हुई तो फैंस का शो को बरपूर प्यार मिला. सीरियल टीआरपी रेटिंग्स में टॉप पर रहा. जेठालाल के सपनों ने फैंस को काफी एंटरटेन किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement