Mommy करीना की इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेगा तैमूर

तैमूर अली खान बिना किसी शक बी टाउन के सबसे क्यूट बच्चों की लिस्ट में टॉप पर हैं और अब जल्द ही तैमूर MOMMY करीना के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं...

Advertisement
करीना कपूर खान और तैमूर अली खान करीना कपूर खान और तैमूर अली खान

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान का बेटा तैमूर सभी सेलिब्रेटी किड्स में सबसे क्यूट है. जन्म से लेकर अभी तक तैमूर आए दिन खबरों का हिस्सा बना हुआ है. तैमूर से जुड़ी अबतक की सबसे दिलचस्प खबर से आ रही है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा है.

जी हां, सुनकर लगा न झटका. मुबंई मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो करीना की कमबैक फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में तैमूर नजर आ सकते हैं. सूत्रों के हवाले से मुंबई मिरर को बताया है कि तैमूर का एक शॉट इस फिल्म में होगा और इसके लिए फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है.

Advertisement

बता दें कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस फिल्म के लिए करीना जमकर जिम में पसीना भी बहा रही हैं. वीरे दी वेडिंग की टीम ने स्क्रिप्ट में बदलाव करते हुए करीना की प्रेग्नेंसी को भी स्क्रिप्ट में डालने का फैसला किया और इस तरह से तैमूर इस फिल्म का हिस्सा बनते नजर आ रहे हैं.

खबर के मुताबिक 'वीरे दी वेडिंग' के मेकर्स एक्टर सुमित व्यास को लेने की बात कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि वो फिल्म में करीना के ब्वॉयफ्रेंड का रोल निभाते नजर आ सकते हैं. खबरों की मानें तो लंबे समय से इस बात पर चर्चा चल रही है और कुछ दिनों में ये फाइनल भी हो जाएगा.

चार दोस्तों की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में करीना के अलावा, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी नजर आएंगे. फिल्म को शशांक घोष डायरेक्ट कर रहे हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement