आदेश श्रीवास्तव के बेटे पर केस दर्ज, संगीतकार को पीटने का आरोप

अवितेश श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने एक म्यूजिक डायरेक्टर को एक कमरे में बंधक बनाया और उसके साथ मारपीट की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
अवितेश अपने पिता आदेश श्रीवास्तव के साथ. (PHOTO: Facebook) अवितेश अपने पिता आदेश श्रीवास्तव के साथ. (PHOTO: Facebook)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:07 PM IST

दिवंगत म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव के बेटे अवितेश श्रीवास्तव के खिलाफ मुंबई के जूहू पुलिस स्टेशन में युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है.

अवितेश पर आरोप है कि उन्होंने एक म्यूजिक डायरेक्टर को एक कमरे में बंधक बनाया और उसके साथ मारपीट की. युवक ने इसकी श‍िकायत पुलिस में की थी, जिसके बाद अवितेश पर केस दर्ज हुआ.

Advertisement

अवितेश के ख‍िलाफ श‍िकायत में कहा गया है कि वे म्यूजिक कंपोजर आनंद त्रिपाठी को स्टूडियो, जिसे वे किराए पर लिए थे, के अंदर बंद कर चले गए. इसके बाद त्रिपाठी पुलिस की मदद से बाहर आ पाए. आनंद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अवितेश से एक स्टूडियो एक लाख रुपए महीने किराए पर लिया था. उन्होंने चार लाख का डिपोजिट भी जमा करवाया था. आनंद ने ये स्टूडियो मार्च में ही खाली कर दिया था. लेकिन अवितेश लगातार उनसे कांट्रेक्ट तोड़ने का आरोप लगाते हुए 12 लाख रुपए की मांग कर रहे थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को अवितेश श्रीवास्तव ने स्टूडियो में आनंद त्रिपाठी को समझौते के लिए बुलाया. जिसके बाद उन्होंने उनके साथ मारपीट और गाली गलौज की. अवितेश ने उन्हें स्टूडियो में बंद कर दिया. आरोप है कि अवितेश चार लाख डिपॉजिट के अलावा 12 लाख रुपए देने के लिए भी दवाब बना रहे थे.

Advertisement

आनंद की शिकायत पर अवितेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.बता दें कि अवितेश के पिता आदेश श्रीवास्तव मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर थे. सितंबर 2015 में उनका कैंसर से निधन हो गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »