प्रभास के लिए 2027 होगा बेमिसाल! फौजी, स्पिरिट के साथ 'सलार 2' पर भी आएगा बड़ा अपडेट, बर्थडे पर हुआ ऐलान

प्रभास ने जन्मदिन पर फैंस को सेलिब्रेट करने के कई मौके दिए. इसमें से एक मौका उन्होंने अपनी साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म सलार के जरिए दिया. फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने इसका सीक्वल टीज किया है, जिसे सुनकर सब बेहद खुश हैं.

Advertisement
प्रभास की नई फिल्म अनाउंसमेंट! (Photo: ITGD) प्रभास की नई फिल्म अनाउंसमेंट! (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

तेलुगू सिनेमा के 'रिबेल स्टार' कहे जाने वाले प्रभास बीते दिन 47 साल के हुए. उनका जन्मदिन फैंस ने बड़ी धूमधाम से मनाया. सुपरस्टार ने भी उन्हें सेलिब्रेशन के मौके दिए. पहले तो उनकी अपकमिंग फिल्म फौजी का टीजर रिलीज हुआ. फिर, इसके बाद प्रभास ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म सलार से जुड़ा छोटा, लेकिन अहम अपडेट फैंस को दिया. 

सलार 2 की कब शुरू होगी तैयारी?

Advertisement

प्रभास के जन्मदिन पर केजीएफ, सलार जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर प्रशांत नील उनसे मिलने आए थे. एक्टर अपनी फौजी फिल्म के डायरेक्टर हनु राघवपुडी के साथ थे. एक वीडियो में प्रभास को प्रशांत से मिलते हुए देखा जा रहा है. डायरेक्टर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने आए थे, मगर प्रभास ने उनसे अपना बर्थडे गिफ्ट यानी सलार 2 पर अपडेट मांगा. 

प्रभास की बात सुनकर प्रशांत नील ने कहा कि वो अगले साल जून के महीने में सलार 2 से जुड़ी कोई बड़ी अपडेट देंगे. ये बात उन्होंने फिर कैमरा की तरफ देखकर भी कही. यानी जून 2027 में सलार 2 की या तो शूटिंग शुरू हो सकती है, या फिर फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की जाएगी. अब इन दोनों में से क्या होने वाला है, या प्रशांत नील कुछ नई अनाउंसमेंट करेंगे, ये वक्त आने पर ही पता चलेगा. 

Advertisement

वैसे अगले साल जून के महीने में डायरेक्टर जूनियर एनटीआर और अनिल कपूर संग मिलकर फिल्म ड्रैगन लाने वाले हैं, जिसकी अनाउंसमेंट कई महीनों पहले हो चुकी थी. उम्मीद है कि शायद उस फिल्म की रिलीज के दौरान सलार 2 से जुड़ा कुछ अपडेट देखने मिले. 

प्रभास की सलार 2 का नाम 'सालार: पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम' है, जिसमें हम उनके किरदार देवा और पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार वरदराज मन्नार की कहानी के अगले चैप्टर पर फोकस करेंगे. इस मूवी सीरीज की कहानी देवा और वरदराज, दो बचपन के दोस्तों की है जो खनसार की सत्ता के बीच पले-बड़े हैं. लेकिन एक वक्त के बाद उनकी दोस्ती इसी सत्ता के कारण टूट जाती है. 

कैसे अगला साल होगा प्रभास के नाम?

प्रभास ने इस साल की शुरुआत 'द राजा साब' से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई. इस साल उनकी फौजी दिसंबर में आने वाली थी, लेकिन अब उसे 19 मार्च 2027 के लिए शिफ्ट किया गया है. वहीं अगले साल की दिवाली भी उन्हीं के नाम रहने वाली है. संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट 29 अक्टूबर 2027 के लिए अनाउंस हुई है. उसी साल कल्कि का सीक्वल आने की भी चर्चा है. साथ ही वो सलार 2 की तैयारी भी शुरू करने वाले हैं. ऐसे में ये वक्त उनके फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है. देखना है कि क्या 'रिबेल स्टार' अपना जादू बिखेर पाते हैं या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »