Kavya-Anirudh Wedding Card: गणेश मूर्ति, चॉकलेट, मिठाई... से सजा काव्या-अनिरुद्ध का वेडिंग कार्ड! इंटरनेट पर दिखी झलक, क्या है सच?

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी को लेकर इंटरनेट पर एक लैविश वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है, जिसे उनकी शादी का बताया जा रहा है. इस दावे में कितनी सच्चाई है, चलिए जानते हैं.

Advertisement
काव्या-अनिरुद्ध के वेडिंग कार्ड का सच (Photo: Social Media) काव्या-अनिरुद्ध के वेडिंग कार्ड का सच (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST

फेमस म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर जल्द दूल्हा बनने वाले हैं. वो अपनी सपनों की रानी काव्या मारन से शादी करने जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, कपल 11 नवंबर को ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग करेगा. वहीं 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन होने की चर्चा है. इस बीच इंटरनेट पर एक लैविश वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है, जिसे काव्या और अनिरुद्ध की शादी का बताया जा रहा है. लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है, जानें...

Advertisement

ऐसा लैविश कार्ड देखा?
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वेडिंग कार्ड को साउथ स्टार Suraj Venjaramoodu रिवील करते दिख रहे हैं. अपनी लग्जूरियस प्रेजेंटेशन की वजह से ये कार्ड वायरल हो रहा है. गोल्ड प्लेटेड वेडिंग कार्ड में चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स, मिठाइयां रखी हैं. सबसे अपीलिंग कार्ड के सेंटर में रखी गोल्ड गणेश की मूर्ति है. ये वेडिंग इंविटेशन किसी लग्जरी गिफ्ट से कम नहीं लग रहा है. ये कार्ड ड्रामेटिकली ओपन होता है. बॉक्स खुलते ही गणेश भगवान की छोटी सी मूर्ति दिल जीत लेती है. अंदर इंविटेशन और बाकी के गिफ्ट्स रखे हैं. वेडिंग कार्ड के फ्रंट पर भगवान विष्णु की मूर्ति लगी है. इतना लैविश कार्ड देख लोगों के होश उड़ गए हैं. 

काव्या-अनिरुद्ध का वेडिंग कार्ड? क्या है सच...
इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि काव्या और अनिरुद्ध का ये कार्ड सुपर से भी ऊपर है. लेकिन... जरा रुकिए.. यहां करेक्ट करने की जरूरत है. क्योंकि ये वेडिंग कार्ड काव्या-अनिरुद्ध का नहीं है. इंटरनेट पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है. शादी का ये कार्ड दुबई के KRG (Kannan Ravi Group) ग्रुप के मालिक, फाउंडर और अध्यक्ष कन्नन रवि के बेटे दीपक रवि का है. उन्होंने अपने बेटे की शादी में साउथ इंडस्ट्री के नामचीन सितारों को इंवाइट किया है. सितारों को वेडिंग इंविटेशन देते हुए कन्नन ने कई वीडियोज इंस्टा पर पोस्ट किए हैं. जानकारी के मुताबिक, दीपक रवि की शादी के फंक्शन 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेंगे. उनकी होने वाली पत्नी Senthamarai डीएमके सांसद डीएम कथिर आनंद की बेटी हैं. इसी साल जुलाई में उनकी सगाई हुई थी.

Advertisement

खैर, फैंस को बुरा फील करने की जरूरत नहीं है. अनिरुद्ध और काव्या की शादी के कार्ड की अभी नहीं तो बाद में झलक दिख ही जाएगी. उन्हें दूल्हा दुल्हन के गेटअप में देखने को फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. अनिरुद्ध जहां फेमस कंपोजर हैं. वहीं काव्या आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की CEO और सह-माल‍िक हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »