डायरेक्टर बना सीएम थलपति विजय का बेटा, पिता की तरह एक्टिंग में करियर बनने की है चाहत?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय का बेटा जेसन संजय अपनी फिल्म 'सिग्मा' से डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसे उन्होंने डायरेक्ट किया है. ऐसे में जब उनसे पिता की तरह एक्टिंग करने पर सवाल किया गया, तो जेसन ने कुछ ऐसा जवाब दिया.

Advertisement
एक्टर बनना चाहता है थलपति का बेटा (Photo: IMDB; X/@LycaProductions) एक्टर बनना चाहता है थलपति का बेटा (Photo: IMDB; X/@LycaProductions)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST

आने वाला हफ्ता तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय के लिए काफी खास होने वाला है. उनकी लंबे समय से अटकी हुई आखिरी फिल्म जन नायगन फाइनली थिएटर्स में लगने वाली है. 24 जुलाई को फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है. उनकी फिल्म से ठीक एक दिन पहले 23 जुलाई को थलपति के बेटे जेसन संजय अपनी पहली फिल्म सिग्मा लेकर आएंगे, जिसे उन्होंने खुद बनाया है. 

Advertisement

जेसन संजय ने अपने दादा एस.ए.चंद्रशेखर की तरह डायरेक्टर की राह चुनी है. उनके पिता तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रहे. जेसन ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उन्हें भी एक्टिंग के ऑफर आए, मगर उन्होंने उसे ठुकरा दिया.

थलपति के बेटे ने ठुकराया था ऑफर

आनंदा विकटन संग बातचीत में थलपति विजय के बेटे ने कहा- मैं सिर्फ 20 साल का था, जब फिल्म प्रेमम के एक्टर अल्फोंस ने मुझे एक पिक्चर में रोल ऑफर किया था. मगर मैंने उसे ठुकरा दिया था. उस समय मैं एक स्टूडेंट था और मैंने फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के बारे में भी नहीं सोचा था. सबसे बड़ी बात ये थी कि मैं उस फिल्म की कहानी सुनकर बाद में एक ऐसे डायरेक्टर को मना नहीं करना चाहता था, जिनकी मैं बहुत इज्जत करता था. 

जेसन संजय ने अपनी फिल्म सिग्मा का प्रमोशनल वीडियो सॉन्ग भी कुछ समय पहले रिलीज किया था, जिससे ये चर्चा होनी शुरू हुई कि वो अब अपने पिता थलपति विजय की राह पर चलने के लिए तैयार हैं. हालांकि उनके मुताबिक, ऐसा कुछ नहीं है. उनका कहना है कि उनके अंदर एक एक्टर जरूर है मगर फिलहाल वो बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म पर फोकस करना चाहते हैं.  

Advertisement

क्या कभी एक्टर नहीं बनेंगे थलपति के बेटे?

फिल्म सिग्मा के प्रमोशनल वीडियो पर सीएम विजय के बेटे बोले- मैं प्रमोशनल सॉन्ग में इसलिए नहीं दिखा क्योंकि मुझे एक्टर बनना था. फिल्म की कहानी से इस गाने का सीधा संबंध नहीं होता, इसलिए मैंने इसे सिर्फ मजे के लिए किया. इस प्रमोशनल सॉन्ग का मकसद लोगों को फिल्म से जुड़े कलाकारों और टीम से मिलवाना, साथ ही फिल्म का माहौल और उसकी झलक दिखाना है. इसी वजह से मैंने इसमें डांस किया.

'जब एक डायरेक्टर सेट पर कलाकारों को कोई सीन समझाता है, तो उसके अंदर का एक्टर भी सामने आ जाता है. मेरे अंदर भी एक एक्टर है. लेकिन इस समय मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी सिग्मा को रिलीज करना और उसे सफल बनाना है. मेरा पूरा ध्यान फिलहाल उसी पर है. फिल्म रिलीज होने के बाद ही मैं सोचूंगा कि मुझे आगे एक्टिंग करनी है या फिर डायरेक्शन पर ही ध्यान देना है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »