सुपर डांसर के फाइनल के लिए 5 कंटेस्टेंट चुने गए हैं. रुपसा बतब्याल, सक्षम शर्मा, तेजस,गौरव सारवान और जयश्री गोगोई. इन्हीं में से किसी एक बच्चे के सिर सुपर डांसर चैप्टर 3 का खिताब सजने वाला है.
बता दें कि अपने बेहतरीन डांसिंग स्किल्स से लंबे समय से ऑडियंस और शो के सभी जज के दिलों पर राज करती आ रहीं 6 साल की लिटिल एंजेल रुपसा एक बार फिर फिनाले एपिसोड में अपने डांस से सबको हैरान करने वाली हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो फिनाले एपिसोड में रुपसा का बेहतरीन डांस देखकर शो की जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इतनी इंप्रेस हो जाएंगी कि वो स्टेज पर आकर नन्ही रुपसा के पैर चूम लेंगी. शिल्पा शेट्टी को छोटी सी बच्ची के पैर छूमता देखकर वहां मौजूद ऑडियंस भी जमकर तालियां बजाती दिखेगी.
बता दें कि सुपर डांसर चैप्टर 3 का 23 जून रविवार को सोनी टीवी पर फिनाले एपिसोड आने वाला है. शो के विनर को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल सुपर डांसर चैप्टर 3 की विनर नन्ही रुपसा बन सकती हैं.
दरअसल, biggboss_tak नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के सेट से कुछ फोटो शेयर की गई हैं. एक फोटो में रुपसा और उनके डांसिंग गुरु निशांत के हाथ में सुपर डांसर चैप्टर 3 की ट्रॉफी दिखाई दे रही है.
biggboss_tak नाम के अकाउंट ने रुपसा की ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर करते हुए रुपसा को शो जीतने के लिए बधाई भी दी है. इस अकाउंट के कैप्शन में लिखा है, 'Congratulations #Rupsa, 6year girl WON #SuperDancerChapter3. Also congratulations to SuperGuru #Nishant'
इसी अकाउंट पर एक दूसरी तस्वीर भी शेयर की है. इस फोटो में रुपसा ट्रॉफी के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं.
बता दें कि शो के फिनाले एपिसोड में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी अपने डांस से समा बांधेंगी. शिल्पा भरतनाट्यम करती दिखाई देंगी, जिसकी झलक पहले से ही टेलिवीजन पर दिखाई जा रही है.