सलमान खान की अपकमिंग फिल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग इस समय ऑस्ट्रिया में चल रही है. ऑस्ट्रिया का टेम्परेचर सुनकर आपके रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे. कटरीना और सलमान माइनस 22 डिग्री के टेम्परेचर में फिल्म के एक्शन सीन शूट कर रहे हैं. फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है. इसकी शूटिंग से लेकर हाल में आया फिल्म का एक्शन सीन पोस्टर तक सब फैंस को इंगेज करने के लिए काफी है.
फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हमें फिल्म के इस सीन के लिए एक ऐसी जगह की जरूरत थी जो शांत हो. लेकिन ऑस्ट्रिया में शूटिंग करना आसान बात नहीं की. हमें यहां शूटिंग करते समय काफी परेशानी उठानी पड़ी. इतना ही नहीं सलमान की तबीयत खराब होने के बावजूद उन्होंने फिल्म में अपनी ट्रेनिंग पूरी की.
वहीं खबरें आ रही है कि फिल्म का ट्रेलर 5 नंवबर को रिलीज किया जा सकता है. सलमान के फैंस को उनकी इस फिल्म के ट्रेलर का बेसर्बी से इंतजार है. ट्विटर पर सलमान के फैंस ट्रेलर की रिलीज डेट जानने के लिए लगातार ट्विटर पर पोस्ट कर रहे हैं और इसी वजह से फिल्म का ट्रेलर ट्रेंड हो रहा है.
हाल में सलमान और कटरीना के एक्शन सीन वाला एक पोस्टर रिलीज किया गया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था.
बता दें कि फिल्म का ज्यादातर शूटिंग सितंबर में ही खत्म हो गई थी. फिल्म
का क्लाइमेक्स सीन अबु धाबी में शूट किया है. फिल्म को ऑस्ट्रिया के टाइरोल
में भी फिल्माया गया है.
फिल्म के 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. टाइगर जिंदा है साल 2012 में कबीर खान की फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल पार्ट है. पहले पार्ट में सलमान और कटरीना जासूस टाइगर और जोया की भूमिका में नजर आए थे.
फिल्म की शूटिंग और सेट से लगातार फोटोज आती रहती हैं जो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं.