कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डीसूजा अपने काम के साथ-साथ लुक्स के लिए भी जाने जाते है. उनकी हेयरस्टाइल, ड्रेसिंग सेंस सभी चर्चा में रहते हैं. लेकिन अब रेमो डीसूजा नए अवतार में नजर आ रहे हैं. वो बाल्ड हो गए हैं.
रेमो डीसूजा का बाल्ड लुक सोशल मीडिया पर वायरल हैं. उनका ये शॉकिंग
ट्रांसफॉर्मेंशन चर्चा में बना हुआ है. रेमो ने इंस्टाग्राम पर बाल्ड लुक
से लेकर अपने कई अलग-अलग लुक शेयर किए है.
बता दें कि रेमो हमेशा से अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करते आए हैं. उन्होंने अपने बालों को लंबा भी रखा है और छोटा भी किया है.
वर्क
फ्रंट पर, रेमो अपनी हिप हॉप डांस स्टाइल के चलते फेमस हुए. उनकी
कोरियोग्राफी को काफी पसंद किया जाता है. रियलिटी शो डांस इंडिया डांस रेमो
डीसूजा के लिए काफी हिट साबित हुआ.
रेमो ने बॉलीवुड में बतौर
डायरेक्टर अपनी किस्मत आजमाई. उन्होंने F.A.L.T.U, ABCD, रेस 3 और स्ट्रीट
डांसर 3डी जैसी फिल्में बनाई हैं.
हाल ही में रेमो डीसूजा, रियलिटी शो डांस प्लस 5 को जज करते नजर आए.
फोटोज- इंस्टाग्राम