Advertisement

मनोरंजन

पारस-शहनाज के शो पर कोरोना का साया, वापस घर भेजे गए कंटेस्टेंट्स

aajtak.in
  • 17 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST
  • 1/7

पारस छाबड़ा और शहनाज गिल के स्वयंवर शो मुझसे शादी करोगे में भी कोरोना का टेरर देखने को मिला है. शो के कंटेस्टेंट्स को कोरोना के डर से वापस उनके घर भेज दिया गया है. बता दें कि FWICE ने हाल ही में ये निर्देश जारी किए हैं कि 19 से लेकर 31 मार्च तक कोई टीवी शो और फिल्म शूट नहीं किए जाएंगे. स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस के डर से शो के सभी कंटेस्टेंट वापस घर भेज दिए गए हैं.

  • 2/7

स्पॉटबॉय ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया, "हां, कंटेस्टेंट अपने बैग पैक कर रहे हैं और उन्हें घर भेजा जा रहा है. ये शो 27 मार्च से ऑफ एयर होने जा रहा था लेकिन अब ऐसा लगता है कि इसे पोस्टपोन किया जाएगा."

  • 3/7

बता दें कि कई ऐसे शोज हैं जिनकी शूटिंग बंद किए जाने की घोषणा की जा चुकी है और ऐसे में माना ये जा रहा है कि टीवी पर शोज का रिपीट टेलीकास्ट चलेगा.

Advertisement
  • 4/7

बता दें कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए, सीमित समय में अधिक से अधिक एपिसोड शूट करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि दर्शकों अपने फेवरेट शोज देख सकें.

  • 5/7

टीवी शो पवित्र भाग्य की बात करें तो शो की एक्ट्रेस ने इस बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा- हम ज्यादा से ज्यादा समय दे रहे हैं ताकि ज्यादा नंबर एपिसोड्स शूट किए जा सके.

  • 6/7

बता दें कि मुझसे शादी करोगे वैसे भी बहुत अच्छी टीआरपी नहीं जुटा पा रहा है. बिग बॉस की तुलना में शो को बहुत अच्छी टीआरपी नहीं मिल पा रही है.

Advertisement
  • 7/7

(Image Source: Instagram)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement