एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. यही नहीं वे बॉलीवुड में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराती रहती हैं. 21 दिसंबर 2019 को करिश्मा ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया. इस दौरान की कुछ फोटोज भी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं.
करिश्मा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है. अलग-अलग पोज में वे तस्वीरें खिंचाती नजर आ रही हैं. इस दौरान करिश्मा डिलीशियस खाने का भी जायका ले रही हैं.
करिश्मा ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा- हैपी बर्थडे टू मी. करिश्मा इस बार अपने जन्मदिन के मौके पर मालदीव घूमने गई हुई हैं और वहां पर खुद के साथ क्वलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं.
जन्मदिन के मौके पर करिश्मा को प्रशंसकों द्वारा ढेर सारी बधाइयां मिलीं. बोल्ड अंदाज में करिश्मा का बर्थडे सेलिब्रेशन उनके प्रशंसकों को भी खूब भा रहा है.
इससे पहले करिश्मा ने प्रि-क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वे क्रिसमस गिफ्ट के साथ पोज देती नजर आई थीं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस साल 2018 में संजय दत्त की बायोपिक संजू में नजर आई थीं. टीवी सीरियल्स की बात करें तो वे पॉपुलर सीरियल नागिन 3 का हिस्सा भी रह चुकी हैं.
फोटोज- इंस्टाग्राम