प्रियंका पंडित एक समय पर भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार थीं. उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स पवन सिंह और खेसारी लाल यादव संग भी काम किया.
लेकिन फिर एक MMS विवाद ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया. दरअसल, करियर के पीक पर प्रियंका वायरल MMS के चलते विवादों से घिर गई थीं.
प्रियंका का कथित MMS उनके बॉयफ्रेंड के साथ वायरल हो गया था. इस पर काफी हंगामा भी हुआ था. हालांकि, प्रियंका ने अपने वायरल MMS को फेक बताया था.
मीडिया संग बातचीत में प्रियंका ने वायरल वीडियो पर अपनी सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि वीडियो में नजर आ रही लड़की वो नहीं, बल्कि कोई और है.
एक्ट्रेस का आरोप था कि कुछ लोग उनका करियर और छवि बर्बाद करने की नीयत से जानबूझकर यह वीडियो वायरल कर रहे हैं. हालांकि, इस विवाद के बावजूद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर पहले की ही तरह एक्टिव रहीं. उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी नहीं बनाई.
मगर MMS विवाद का उनके करियर पर बुरा असर पड़ा. एक्ट्रेस का दावा था कि उन्हें काम मिलना अचानक बंद हो गया था. फिर उन्होंने शोबिज से दूरी बना ली. वो कृष्ण भक्ति में लीन हो गईं.
कभी फिल्मों में अपनी बोल्डनेस से कहर ढाने वाली प्रियंका अब वृंदावन में बस गई हैं. एक्ट्रेस पूरी तरह भगवान कृष्ण की भक्ति में डूब गईं. अब वो खुद को प्रेमानंद महाराज की शिष्या भी बताती हैं.
प्रियंका शोबिज की चकाचौंध से दूर प्रेमानंद महाराज के हरि सेवक के साथ गुपचुप शादी करके नई जिंदगी की शुरुआत भी कर चुकी हैं.
अब वो मां बनने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की. अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर वो सुर्खियों में हैं.
प्रियंका पंडित की बात करें तो उन्होंने 'पवन पुत्र', 'इच्छाधारी', 'आवारा बालम', 'कर्म युग' और 'तोड़ दुश्मन की नली राम और अली' जैसी फिल्मों में काम किया है. मगर अब वो शोबिज से दूर सादगी से जिंदगी गुजार रही हैं.
(PHOTO: Instagram@priyanka_pandit_)