टीवी की दुनिया में दिव्यांका त्रिपाठी एक बड़ा नाम हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है कि दिव्यांका को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें में इशिता भल्ला का रोल प्ले कर के मिली है. मगर दिव्यांका का सफर काफी पुराना है. दिव्यांका का जन्म 14 दिसंबर 1984 को मध्यप्रदेश के भोपाल में हुआ. उनके जन्मदिन पर बता रहे हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें.
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो से की थी. उन्होंने टीवी में अपना डेब्यू किया साल 2004 में इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज से. इस में वे एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थीं. बहुत कम लोगों को ये पता होगा कि दिव्यांका मिस भोपाल भी रह चुकी हैं.
साल 2011 में रोनित रॉय के साथ अदालत में वे नजर आईं. यहीं से उन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई. इसके अलावा वे टीवी सीरियल रामायण में भी एक रोल प्ले करती नजर आई थीं.
मगर साल 2013 में उनकी किस्मत खुली टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें से. इसमें वे रमन भल्ला की वाइफ इशिता भल्ला के रोल में नजर आईं. दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन खूब पसंद किया गया. 7 साल तक चले इस शो में दोनों कलाकारों ने लीड रोल प्ले किया और रियल लाइफ में भी दोनों अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. हालांकि शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है.
दिव्यांका विरासत, तेरी मेरी लव स्टोरीज और बहू हमारी रजनीकांत जैसे टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वे नच बलिए 8 में हसबैंड विवेक दहिया के साथ नजर आई थीं.
दिव्यांका ने टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाया है. यही वजह है कि वे टीवी की दुनिया में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शामिल हैं. फिल्मी बीट्स की मानें तो वे हर एक दिन 90,000 से 1,00,000 रुपए तक की कमाई करती हैं.
फोटोज इंस्टाग्राम