Advertisement

मनोरंजन

Bigg Boss: बंदगी से शादी करने वाले थे डेनिस, लेकिन...

aajtak.in
  • 12 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:51 PM IST
  • 1/7

बिग बॉस 11 में सलमान द्वारा ली जाने वाली वीकली क्लास में वह पहले ही ये साफ कह चुके हैं कि कोई भी कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर किसी के खि‍लाफ पर्सनल कमेंट नहीं करेंगे. लेकिन घरवालों पर सलमान की इस बात का कोई असर दिखता नजर नहीं आ रहा है. आए दिन कंटेस्टेंट एक दूसरे की निजी जिंदगी से जुड़े कई सीक्रेट्स को नेशनल टीवी पर बताकर शो का माहौल और खराब करने में जुटे नजर आ रहे हैं. बिग बॉस हाउस में बंदगी कालरा और प्रियांक शर्मा की हुई ताजा फाइट में भी कुछ हैरान कर देने वाले खुलासे सामने आए हैं.

  • 2/7

प्रियांक और बंदगी की तकरार में प्रियांक ने बंदगी को पुनीश के साथ नजदीकियां बढ़ाने को गलत बताते हुए कहा कि वे जो कर रही हैं गलत कर रही हैं उनके बॉयफ्रेंड डे‍निस नागपाल बहुत अच्छे इंसान हैं. प्रियांक की इस बात पर बंदगी भड़क गई और बोल पड़ी, 'तुम नहीं जानते वो किस तरह का इंसान है. उसने मुझे अपने दोस्त के साथ हमबिस्तर होने के लिए कहा था.'

  • 3/7

बंदगी द्वारा लगाए गए इस अरोप के चलते एक्स बॉयफ्रेंड डेनि‍स नागपाल बेहद आहत हैं. उनसे जब इस बारे में बात करने की कोशि‍श की गई तो उन्होंने ये कहते हुए इस बारे में बात करने से इंकार कर दिया कि वह बंदगी के इस तरह दिए जा रहे झूठे बयानों के चलते बेहद अपसेट हैं. उन्होंने बताया कि वह और बंदगी पिछले 8 महीने से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और जल्द ही दोनों शादी करने वाले थे.

Advertisement
  • 4/7

बिग बॉस के घर बंदगी और पुनीश की बड़ रही करीबियों के चलते डेनिस ने पहले ही बंदगी से ब्रेकअप करने की बाद कही थी.

  • 5/7

bollywoolife.com से हुई डेनिस की बातचीत में उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता वो ऐसा क्यों कर रही है, अगर उसे मेरे साथ नहीं रहना तो ठीक है लेकिन वो नेशनल टीवी पर इस तरह की बातें कि मैं उसे अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए कहता हूं बोलकर नेशनल टीवी पर मेरी बेइज्जती क्यों कर रही है. मैं उसे लेकर पॉजेसिव था और जितना एक बॉयफ्रेंड को होना चाहिए उतना ही. मैं खुद असहज हो जाता था जब कोई उसे पार्टी में हाथ लगाने की कोशि‍श करता था. मैं उसे इस तरह की बातें क्यों कहूंगा. मुझे नहीं पता उसे क्या हो गया है और वो ये सब क्यों बोल रही है.'

  • 6/7

पिछले दिनों बिग बॉस के घर बंदगी और पुनीश के किस का वीडियो खूब वायरल हुआ था.

Advertisement
  • 7/7

बंदगी के बिग बॉस में पुनीश की करीबियों के चलते डेनिस ने सोशल मीड‍िया पर पोस्ट लिखा था, मैं बंदगी की सारी तस्वीरें अपने फोन से डिलीट कर चुका हूं, वो मेरे लायक नहीं है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement