'राम खान' होता सोहेल के बेटे का नाम, क्यों नहीं मानी Ex wife सीमा सजदेह? बताई वजह

शो अलायंस में सोहेल खान ने बताया था कि वो बेटे निर्वाण का नाम राम खान रखना चाहते थे. लेकिन सीमा के इमोशंस के सामने अपनी बात नहीं रख पाए. अब सीमा ने चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement
सोहेल खान के लिए क्या बोलीं सीमा सजदेह (Photo: Screengrab) सोहेल खान के लिए क्या बोलीं सीमा सजदेह (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

प्राइम वीडियो के शो अलायंस से सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह बाहर हो चुकी हैं. शो में उनकी और सोहेल की दमदार बॉन्डिंग दिखी. तलाक के बाद जिस तरह वो एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं, ख्याल रखते हैं, वो मैजिकल नजर आया. शो में सोहेल ने अपने बड़े बेटे निर्वाण को लेकर बात की थी. उन्होंने बताया कि वो निर्वाण का नाम राम रखना चाहते थे. लेकिन सीमा की विश के आगे नहीं बोल पाए. अब सीमा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement

बॉलीवुड नाऊ संग बातचीत में सीमा ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं था. वो कहती हैं- ये मेरे लिए भी न्यूज थी. मेरी मेमोरी इतनी शार्प नहीं है. लेकिन इतना जरूर है कि निर्वाण के वक्त उसका नाम मैंने ही रखना था. मेरा था कि मैं किसी और का नाम कंसीडर भी नहीं करूंगी. ना ही किसी से कोई सजेशन लूंगी. मैं निर्वाण का नाम खुद रखने वाली थी. तो ये राम नाम कहां से आया पता नहीं.

''इतना श्योर है कि उस वक्त निर्वाण को लेकर सोहेल की कई सारी विशेज थीं. लेकिन वो जानते थे कि नाम को लेकर मेरा फैसला होगा.'' सोहेल खान और सीम के दो बेटे हैं- निर्वाण और योहान. एक्स कपल की शादी 24 साल बाद टूटी. वो आज भी अच्छे दोस्त हैं. दोनों मिलकर बेटों की परवरिश कर रहे हैं. 

Advertisement

सोहेल ने क्या कहा था?
रियलिटी शो में सोहेल ने बताया था कि वो बेटे निर्वाण का नाम राम रखना चाहते थे. अली गोनी संग बात करते हुए सोहेल ने दिल की बात कही थी. उन्होंने कहा- जब सीमा के पेट में हमारा बेटा निर्वाण था, हमने हंसी मजाक में फैसला किया कि लड़का होगा तो मैं नाम रखूंगा. अगर लड़की होगी तो सीमा नाम रखेगी. मेरा मन था कि अगर लड़का होगा तो मैं उसका नाम राम रखूंगा. वो राम खान कहलाता. क्योंकि हम लोग सेक्युलर हैं. सीमा ने भी एक नाम सोचा था. फिर जब डिलीवरी हुई, निर्वाण दुनिया में आया.

''होश में आने पर सीमा ने मुझे हॉस्पिटल में कहा- निर्वाण कैसा नाम है? मैंने उनकी बात नहीं काटी. मैं इस नाम के लिए रेडी हो गया था. सोहेल ने बताया कि उन्होंने कभी बेटे का नाम बदलने के बारे में नहीं सोचा. वो इस नाम से खुश हैं. बच्चों संग उनका अच्छा बॉन्ड है. वो सीमा नहीं सोहेल के साथ रहते हैं. अलायंस शो में सोहेल खान का शांत नेचर लोगों को भा रहा है. सब उन्हें मान सम्मान देते हैं. सोहेल सबके फेवरेट बने हुए हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »