विवादों और ड्रामे से भरपूर रियलिटी शो 'लॉक अप 2: सच या सजा' में पहला हफ्ता खत्म होते ही पहला एलिमिनेशन भी हो गया है. शो के इस शुरुआती झटके का शिकार कोई और नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर बनी हैं. श्रेष्ठा को पहले ही हफ्ते में कम वोटों और कमजोर गेम के चलते शो से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है.
उनके एलिमिनेशन के दौरान जेल में काफी इमोशनल (भावुक) माहौल देखने को मिला, जहां शो की जेलर फराह खान ने श्रेष्ठा को उनके भाई के नाम से जोड़कर एक खास सलाह दी. इस पर श्रेष्ठा का रिएक्शन भी काफी चर्चा में आ गया है.
फराह और श्रेष्ठा की बातचीत
जब श्रेष्ठा अय्यर के एविक्शन (बाहर होने) का समय आया, तो जेलर फराह खान ने उन्हें हिम्मत देते हुए एक बेहद गहरी बात कही. फराह ने कहा, 'भले ही शो में आपका सफर खत्म हो गया है, लेकिन हमें उम्मीद है कि अपने भाई की परछाई से बाहर निकलने का आपका सफर अभी शुरू हुआ है.' फराह की इस बात पर श्रेष्ठा ने तुरंत गर्व से जवाब दिया और कहा, 'वह परछाई भी बनी रहेगी. हमेशा. क्योंकि मुझे उस पर गर्व है.'
श्रेष्ठा के इस जवाब को थोड़ा सही करते हुए फराह खान ने प्यार से समझाया, 'इसे परछाई की तरह नहीं, बल्कि एक अच्छी छांव की तरह होना चाहिए.' इस पर श्रेष्ठा ने अपनी बात खत्म करते हुए इमोशनल होकर कहा कि वह छांव हमेशा रहेगी और वे आगे भी अपनी कड़ी मेहनत जारी रखेंगी.'
रियाज अली ने खुद को बचाया
एक तरफ जहां श्रेष्ठा शो से बाहर हो गईं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया स्टार रियाज अली ने पहले हफ्ते में अपना दबदबा साबित किया है. रियाज ने टास्क के दौरान 'क्रैकडाउन चैलेंज' जीता और खुद को एलिमिनेशन के खतरे से पूरी तरह सुरक्षित कर लिया. सुरक्षित होने के बाद रियाज को दूसरे कंटेस्टेंट्स को खतरे में डालने की पावर मिली, जिसके बाद उन्होंने श्रेष्ठा अय्यर, श्रेया कालरा, माधुरी ग्रोवर, सूफी मोतीवाला और आकांक्षा चमोला को रिस्क जोन में डालने का फैसला किया. इसी फैसले का नतीजा रहा कि आखिरकार श्रेष्ठा को शो छोड़ना पड़ा.
कंगना रनौत की स्पेशल एंट्री
शो के पहले 'जजमेंट डे' एपिसोड में दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज तब मिला जब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की स्टेज पर एंट्री हुई. गौरतलब है कि कंगना रनौत 'लॉक अप' के पहले सीजन की होस्ट थीं. इस बार सीजन 2 में वे 'जनता की आवाज' बनकर शो के मौजूदा जेलर फराह खान और रितेश देशमुख के साथ शामिल हुईं. कंगना के आने से शो का माहौल और ज्यादा कड़ा और दिलचस्प हो गया.
आपको बता दें कि 'लॉक अप 2' के नए और धमाकेदार एपिसोड हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किए जा रहे हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क