कभी सेक्सुअलिटी-कभी तलाक, पब्लिसिटी के लिए पति को बदनाम कर रहीं आकांक्षा चमोला? दूसरी शादी पर कही ये बात

लॉक अप में आकांक्षा चमोला कभी सेक्सुअलिटी पर बात करती दिख रही हैं, तो कभी अपने तलाक पर. हाल ही में राम कपूर, आकांक्षा को समझाते दिखे कि अगर उन्हें दूसरी शादी को लेकर सलाह चाहिए तो गौरव से ले सकती हैं. लेकिन आकांंक्षा ने साफ इनकार कर दिया.

Advertisement
ट्रोल्स के निशाने पर हैं आकांक्षा चमोला (Photo: Social Media) ट्रोल्स के निशाने पर हैं आकांक्षा चमोला (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:11 AM IST

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला जब से 'लॉक अप' में आई हैं, वो अपनी शादी और सेक्सुअलिटी को लेकर सनसनीखेज खुलासे कर रही हैं. 'लॉक अप' के पहले दिन आकांक्षा ने पति गौरव खन्ना संग तलाक का ऐलान करके हर किसी को चौंकाया. अब वो शो में यह कहती नजर आईं कि वो कभी भी पति गौरव खन्ना से दूसरी शादी को लेकर सलाह नहीं लेंगी. 

Advertisement

राम कपूर ने पत्नी के तलाक पर की बात

दरअसल, शो में राम कपूर अपनी पत्नी गौतमी कपूर संग अपनी लव स्टोरी पर बात करते दिखे. उन्होंने गौतमी की पहली शादी और तलाक पर भी चर्चा की. पत्नी गौतमी की पहली शादी पर राम कपूर ने कहा- वक्त के साथ मुझे पता चला कि गौतमी अपनी पहली शादी में खुश नहीं थीं. ढाई साल की शादी में वो लोग 7 महीने अलग रहे थे. 

'तब तक हम दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी. मुझे उनमें इंट्रेस्ट आने लगा था. बात करने पर मुझे पता चला था कि वो अपनी शादी खत्म करना चाहती हैं. लेकिन फैमिली सपोर्ट नहीं कर रही थr. परिवारवाले मना कर रहे थे. लेकिन जब गौतमी ने पहले पति से अलग होने का फैसला लिया, तब मैंने साफ बोल दिया था कि मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूं. मैं उनका सबसे करीबी दोस्त बन गया था. राम ने बताया कि इस तरह दोनों नजदीक आए और उन्होंने शादी करली. 

Advertisement

दूसरी शादी पर क्या बोलीं आकांक्षा?

राम फिर आकांक्षा से उनके पति गौरव खन्ना को लेकर बात करते दिखे. राम बोले- गौरव अच्छा लड़ता है. लेकिन क्या वो तुम्हारे साथ गलत बर्ताव करता है? इससे आकांक्षा ने इशारों में इनकार किया. राम फिर आगे बोले- तुम्हारी सिचुएशन गौतमी जैसी है. उनका भी पहला पति अच्छा था. उसने गौतमी के साथ कुछ गलत नहीं किया था. 

राम आकांक्षा से बोले अगर तुम्हें दूसरी शादी को लेकर सलाह चाहिए तो गौरव उसके लिए सबसे बेस्ट है. लेकिन आकांक्षा ने तुरंत जवाब दिया- इसका समाज से लेना-देना नहीं है. लेकिन शादी को लेकर मैं कभी भी गौरव से सलाह नहीं लूंगी. 

सेक्सुअलिटी को लेकर फिर बोलीं आकांक्षा

वहीं, एक हालिया एपिसोड में आकांक्षा ने खुलासा किया कि वो शादी से पहले बाइसेक्सुअल थीं. लेकिन अब वो एसेक्सुअल फेज से गुजर रही हैं. उनका किसी भी इंसान के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मन नहीं करता. आकांक्षा के इन खुलासों पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »