टेलीविजन रियलिटी शोज में भोजपुरी सितारों का बोलबाला है. एक ओर बिग बॉस में आम्रपाली दुबे गर्दा उड़ा रही हैं. दूसरी ओर राइज एंड फॉल सीजन 2 में काजल राघवानी छाई हुई हैं. ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के वीकेंड एपिसोड में भोजपुरी का देसी तड़का लगाया गया. भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस काजल राघवानी ने शो के दौरान जमकर डांस किया. दोनों का ये मोमेंट देखकर घर के कंटेस्टेंट्स भी मंत्रमुग्ध रह गए, जबकि होस्ट वीरेंद्र सहवाग भी इस भोजपुरी स्टाइल परफॉर्मेंस को देखते रह गए.
‘राइज एंड फॉल 2’ में जहां एक तरफ पावर गेम, रूलर्स-वर्कर्स की टक्कर और नॉमिनेशन का तनाव दिखा. वहीं दूसरी तरफ निरहुआ और काजल के डांस ने माहौल को हल्का और मजेदार बना दिया. निरहुआ ने अपने टिपिकल भोजपुरी अंदाज में ठुमके लगाए, तो काजल ने भी पूरे जोश के साथ साथ दिया. दोनों की केमिस्ट्री देखकर लगा जैसे रियलिटी शो के घर में अचानक भोजपुरी फिल्म का सेट लग गया हो.
काजल-निरहुआ का डांस बैटल
निरहुआ राइज एंड फॉल में अपनी सीरीज 'दुपहिया' का प्रमोशन करने पहुंचे थे. शो को होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने उनसे कहा- निरहुआ जी आपने धकड़पुर की बात की है, तो जो आपकी इंडस्ट्री के स्टार्स हैं, उनका भी तो दिल धड़कता है. जब आप और काजल जी एक साथ आते हैं, तो.. इसके बाद काजल और निरहुआ ने कजरा मोहब्बत वाला गाने पर डांस किया.
निरहुआ और काजल का डांस देखकर सारे कंटेस्टेंट झूम उठे. दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री ने सहवाग को भी इंप्रेस किया. वहीं फैन्स ने कमेंट्स में चुटकी ली. फैन्स ने कहा कि ये देखकर आम्रपाली जल जाएंगी. कई लोगों ने कहा कि मजा आ गया. एक ने कमेंट किया कि प्लीज कोई ये वीडियो आम्रपाली तक पहुंचाओ. एक ने किया काजल और निरहुआ ने धमाल मचा दिया.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क