एकता कपूर का शो लॉक अप इस समय खूब देखा जा रहा है. इसमें हर रोज कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी के राज खोल रहे हैं. टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपनी सेक्शुअलिटी का राज सबके सामने रिवील किया. उन्होंने कहा कि वो बायसेक्शुअल हैं. इसके तुरंत बाद उनके और दुबई की हसीना पामेला सेरेना के बीच रोमांटिक एंगल की शुरुआत हुई.
जबरदस्ती का लव एंगल?
शुरू-शुरू में लॉक अप के अंदर दोनों के बीच एक-दूसरे से छोटी-मोटी छेड़छाड़ दिखी. जैसे-जैसे दिन बढ़ते रहे, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती दिखाई गईं. एक्ट्रेस ने अपने पति गौरव खन्ना के सामने पामेला को अपनी गर्लफ्रेंड तक घोषित कर डाला था. फिर आकांक्षा चमोला, पामेला की पीठ पर चढ़कर उन्हें मसाज दे रही थीं. एक बार दोनों एक-दूसरे को लिप किस देती भी दिखाई दीं. आकांक्षा ने खुलेआम शो पर पामेला से कहा कि वो उन्हें बाहर जाकर डेट पर भी लेकर जाएंगी. ये सारी चीजें हर रोज शो पर दिखाई जा रही हैं.
आकांक्षा और पामेला के बीच ये 'लव एंगल' कई लोगों की नजरों में आ रहा है. उन्होंने अब एक्ट्रेस के गेम प्लान पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. उनके मुताबिक आकांक्षा के पास शो में अब कुछ ऐसा करने के लिए नहीं बचा, जिसके दम पर वो लॉक अप 2 के फाइनल तक जगह बना सकें. चूंकि आकांक्षा के दो बड़े सीक्रेट्स का खुलासा हो चुका है, इसलिए सबका मानना है कि उनका सफर शो से जल्द खत्म होने वाला है.
ऑडियंस हुई परेशान
राइज एंड फॉल शो में दिखे नयनदीप रक्षित ने भी आकांक्षा के गेम पर सवाल उठाए. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला था, जिसमें वो कह रहे थे कि आकांक्षा का गेम पहले हफ्ते सही था मगर बाद में एकदम बेकार हो गया. वहीं दूसरे एक यूजर ने आकांक्षा और पामेला के लव एंगल को स्क्रिप्टेड कहा. उन्हें दोनों के बीच हुई ये दोस्ती बिल्कुल सच्ची नहीं लगती है. कई लोगों को उनके बीच का ट्रैक 'क्रिंज' लगता है.
अब आकांक्षा और पामेला के रिश्ते का क्या सच है, ये तो वही दोनों बेहतर जानती हैं. फिलहाल तो शनिवार को जजमेंट डे पर शो में काफी कुछ होने वाला है. आकांक्षा चौधरी की एंट्री होने वाली है, जिसके बाद लॉक अप का माहौल बदलने वाला हैत.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क