गौरव खन्ना ने क्यों छोड़ा KKK? रोहित शेट्टी को गले लगाकर खूब रोए

खतरों के खिलाड़ी के लेटेस्ट एपिसोड में गौरव को रूबीना और रूहानिका के सामने एलिमिनेशन टास्क दिया गया. टास्क में तीनों को हवा में लटके एक प्लेटफॉर्म पर चढ़ाना था और वहां झंडों को निकालना था.

Advertisement
गौरव खन्ना ने छोड़ा खतरों के खिलाड़ी गौरव खन्ना ने छोड़ा खतरों के खिलाड़ी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:45 AM IST

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 इस समय चर्चा में बना हुआ है. दर्शक इस शो को खूब प्यार दे रहे हैं. इस शो को लेकर एक बड़ी खबर है. शो के सेट पर हर कोई उस वक्त दंग रह गया, जब वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में वापसी करने वाले गौरव खन्ना ने अचानक शो से बाहर होने का फैसला किया.

गौरव ने एलिमिनेशन स्टंट में सबसे अच्छा परफॉर्म किया और टास्क जीता भी. उन्होंने रूहानिका धवन को शो से बाहर होने से भी बचाया, लेकिन इसके बाद उन्होंने खुद ही शो छोड़ने की इच्छा जाहिर कर दी. उनका यह फैसला काफी चौंकाने वाला था, आखिर गौरव ने ये फैसला क्यों लिया.

Advertisement

शो से क्यों बाहर हुए गौरव 

लेटेस्ट एपिसोड में गौरव को रूबीना और रूहानिका के सामने एलिमिनेशन टास्क दिया गया. टास्क में तीनों को हवा में लटके एक प्लेटफॉर्म पर चढ़ाना था और वहां झंडों को निकालना था. गौरव ने आसानी से दो झंडे निकाल लिए जबकि रूबीना एक झंडा ही निकाल पाई और रूहानिका प्लेटफॉर्म से फिसल गई और टास्क पूरा नहीं हो पाई. गौरव ने भले ही टास्क जीत लिया हो लेकिन उन्होंने शो छोड़ने की इच्छा जताई, जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए.

गौरव ने रोहित शेट्टी से कहा कि भले ही मैंने टास्क जीत लिया है, लेकिन मैं शो से बाहर होना चाहता हूं, क्योंकि मेरी सेहत पर इसका असर पड़ रहा है. उन्होंने यह भी माना कि शो में स्टंट का स्तर लगातार काफी मुश्किल होता जा रहा है. उन्होंने कहा  कि अगर मैं शारीरिक रूप से 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं, तो मैं किसी ऐसे व्यक्ति की जगह नहीं लेना चाहता जो पूरे तरह से फिट हो.

Advertisement

गौरव के फैसले से फैंस हुए इमोशनल

गौरव यह बात बताते हुए रोहित के सामने काफी इमोशनल नजर आए और अपने फैसले के लिए उनसे और बाकी कंटेस्टेंट्स से मांफी भी मांगी. शो से बाहर निकलने से पहले उन्होंने रोहित को गले लगाकर उनके पैर छूए. रूहानिका ने गौरव को मनाने की खूब कोशिश की लेकिन गौरव नहीं माने. उनकी इस सोच की लिए सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

दर्शकों का कहना है कि गौरव ने प्रतियोगिता से बाहर होकर भी अपनी ईमानदारी और खेल भावना से लोगों का दिल जीत लिया. गौरव के इस तरह शो से बाहर जाने से ना सिर्फ कटेंस्टेंट्स इमोशनल हुए बल्कि उनके फैंस भी काफी इमोशनल नजर आए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »