'मेरा कुत्ता आ जाता', बोलीं आकांक्षा चमोला, लॉकअप में पति गौरव खन्ना से मिलकर हुईं इरिटेट!

नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला के हालिया बयानों ने दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच विवाद खड़ा कर दिया है. विजिटर्स डे के दौरान आकांक्षा ने गौरव खन्ना और परिवार के बारे में किए दिए बयान से शो में हलचल मचा दी.

Advertisement
शादी पर बोलीं आकांक्षा (Photo: Instagram @akankshagkhanna) शादी पर बोलीं आकांक्षा (Photo: Instagram @akankshagkhanna)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

नेटफ्लिक्स का शो लॉकअप 2 दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है. आए दिन कंटेस्टेंट लाइफ को लेकर नए खुलासे कर रहे हैं. शो में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला हाइलाइट बनी हुई हैं. आकांक्षा हर दिन कुछ ऐसा कहती और करती हैं, जिससे वो हाइलाइट हो जाती हैं. एक बार फिर उन्हें यूजर्स की नफरत झेलनी पड़ रही है. आइए जानते हैं कि आकांक्षा ने ऐसा क्या किया, जो लोग उन्हें इतना भला-बुरा कह रहे हैं. 

Advertisement

गौरव के लिए बोलीं आकांक्षा
23 जुलाई को लॉकअप में विजटर्स डे था. विजटर्स डे पर धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा उनसे मिलने पहुंचीं. विन्नी और धीरज दोनों के लिए ये पल इमोशनल कर देना वाला था. पत्नी को देखकर धीरज अपने आंसू नहीं रोक पाए. धीरज की पत्नी विन्नी के जाने के बाद श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला और शिल्पा शिंदे साथ बैठकर बातें कर रही होती हैं.

बातचीत के दौरान श्रेया, आकांक्षा से कहती हैं कि तेरा घर से भी कोई आ गया. धीरज की पत्नी भी आ गई. अब मुझे मेरा बॉयफ्रेंड चाहिए. श्रेया की बात सुनकर आकांक्षा ने हैरान कर देने वाली बात कही. उन्होंने कहा कि मेरा तो एक्स था. हंस तो रहा है वरुण कि तेरी फैमिली कहां आई, तेरा तो स्ट्रेंजर आया. आकांक्षा आगे कहती हैं कि सही में यार, उससे अच्छा परिवार में से कोई आता, तो बेहतर होता. मुझे मेरा कंम्फर्ट चाहिए था. ये मेरे से ज्यादा उसके लिए था. मुझे ज्यादा अच्छा लगता अगर मेरे मम्मी-पापा आते. या मेरा कुत्ता आ जाता. 

Advertisement

आकांक्षा की बातें सुनकर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे हैं. एक ने कहा कि ये औरत बिल्कुल भी शुक्रगुजार नहीं है. अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे कह रही है कि जैसे गौरव ने इसे कभी प्यार ही नहीं दिया. कई लोगों ने कहा कि गौरव के लिए बुरा लग रहा है. ये अपने पति की बिल्कुल इज्जत नहीं करती है. कई लोगों ने कहा कि इस तरह कैमरे पर पति की इज्जत उतारना ठीक नहीं है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »