कौन हैं अंजन श्रीवास्तव? 'ऑपरेशन सफेद सागर' में बने अटल बिहारी वाजपेयी, लूटी लाइमलाइट

'ऑपरेशन सफेद सागर' में अंजन श्रीवास्तव ने अटल बिहारी वाजपेयी का रोल निभाया है. इस किरदार में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. उनकी एक्टिंग की भी काफी सराहना हो रही है.

Advertisement
अंजन श्रीवास्तव ने निभाया अटल बिहारी वाजपेयी का रोल (Photo: Instagram @aanjjan.srivastav, @netflix_in) अंजन श्रीवास्तव ने निभाया अटल बिहारी वाजपेयी का रोल (Photo: Instagram @aanjjan.srivastav, @netflix_in)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

वॉर ड्रामा सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' को काफी पसंद किया जा रहा है. सीरीज में कई स्टार्स की दमदार एक्टिंग की तारीफ हो रही है. लीड स्टार्स के साथ सपोर्टिंग एक्टर्स को भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है. सीरीज में अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में एक्टर अंजन श्रीवास्तव ने हर किसी का दिल जीत लिया. 

1999 के भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए 'ऑपरेशन सफेद सागर' में उस समय की प्रमुख ऐतिहासिक हस्तियां दिखाई गई हैं. उन्हीं में से एक दिग्गज थिएटर, टेलीविजन और फिल्म एक्टर अंजन श्रीवास्तव भी हैं, जो भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में नजर आ रहे हैं. 

Advertisement

दमदार एक्टिंग से जीता दिल

अंजन श्रीवास्तव ने अटल बिहारी वाजपेयी का रोल इतनी सच्चाई और बेहतरीन अंदाज में निभाया है कि उनका किरदार सीधे दिल को छूता है. सीरीज में श्रीवास्तव हर सीन में वाजपेयी के रूप में बिल्कुल परफेक्ट लगे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'ऑपरेशन सफेद सागर' से पहले भी अंजन श्रीवास्तव पर्दे पर अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभा चुके हैं. 

अंजन श्रीवास्तव ने उमंग कुमार की 2019 में आई पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में भी अटल बिहारी वाजपेयी का रोल प्ले किया था, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक थी. फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम नरेंद्र मोदी की भूमिका में दिखाई दिए थे. वहीं अंजन श्रीवास्तव अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आए थे. उन्होंने इस किरदार को उस वक्त भी शानदार तरीके से से निभाया था. 

Advertisement

'ऑपरेशन सफेद सागर' की बात करें ते इसमें जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ,  दिया मिर्जा, अमृता बागची, अभय वर्मा, मिहिर आहूजा, प्राजक्ता कोली समेत कई स्टार्स लीड रोल में दिखाई दिए. सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »