Advertisement

ओटीटी

TRP के लिए क्रिकेटर्स के परिवार को इस्तेमाल कर रहे रियलिटी शोज, नहीं बनाते विनर, शुभमन गिल की बहन बदलेंगी ट्रेंड?

आकांक्षा तिवारी
  • नई दिल्ली ,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST
  • 1/10

TRP बढ़ाने के लिए रियलिटी शोज में क्रिकेटर्स की फैमिली (खासकर पत्नी, बहनें, मां) को लाना इंडस्ट्री में एक जानी-मानी स्ट्रैटेजी बन गया है. 
 

Photo: Instagram @shrestaiyer29

  • 2/10

बिग बॉस, राइज एंड फॉल, और लॉकअप 2 जैसे रियलिटी शोज इस बात का सबसे बड़ा सबूत हैं. रियलिटी शोज में इमोशनल ड्रामा, पर्सनल स्टोरीज और फैमिली एंगल सबसे ज्यादा TRP खींचते हैं. क्रिकेटर्स की पत्नियां/बहनें पहले से ही सोशल मीडिया पर चर्चित होती हैं. इसलिए उनका नाम-चेहरा दर्शकों को आकर्षित करता है.

Photo: Instagram @shahneelgill

  • 3/10

भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने बिग बॉस 19 में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री ली थी. मालती के आने की खबर ने सोशल मीडिया पर माहौल बना दिया था. 

Photo: Instagram @maltichahar

Advertisement
  • 4/10

जब मालती बिग बॉस में आईं तो उन्होंने अपने घर-परिवार की कहानियां सुनाकर शो को खूब टीआरपी दी. लेकिन अफसोस वो विनर नहीं बन पाईं और कुछ ही हफ्तों में शो से बाहर हो गईं. 

Photo: Instagram @maltichahar

  • 5/10

पिछले साल अशनीर ग्रोवर अपना शो लेकर आए, राइज एंड फॉल. इस शो में युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने हिस्सा लिया. राइज एंड फॉल से पहले वो झलक दिखला जा में आ चुकी थीं.

Photo: Instagram @dhanashree9

  • 6/10

धनश्री ने दोनों ही शोज में अपनी पर्सनल लाइफ के चिट्ठे खोले, जिसके लिए उन्हें थोड़ी नफरत मिली, थोड़ा. प्यार नतीजा वही हुआ. धनश्री शो नहीं जीत पाईं. 

Photo: Instagram @dhanashree9

Advertisement
  • 7/10

श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर भी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं. उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें लॉकअप में बुलाया गया. श्रेष्ठा अय्यर की एंट्री को लेकर फैन्स एक्साइटेड थे. लेकिन वो शो से जल्द ही बाहर हो गईं. 

Photo: Instagram @shrestaiyer29

  • 8/10

अब शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल द ट्रेटर्स 2 में अपना दमखम दिखाने आ रही हैं. वो शो में क्या कमाल करेंगी, ये तो वक्त बताएगा. उनमें विनर की बनने की क्वालिटी है या फिर सिर्फ उन्हें बज बनाने के लिए बुलाया जा रहा है, इसके लिए शो फॉलो करना पड़ेगा बॉस. 

Photo: Instagram @shahneelgill

  • 9/10

कपिल शर्मा शो जैसे टॉक/रियलिटी शोज में भी कई बार क्रिकेटर्स अपनी पत्नियों के साथ मेहमान के तौर पर आए हैं. इससे ये तो साफ है कि हमारे क्रिकेटर्स टीआरपी की गारंटी देते हैं. इसलिए रियलिटी शोज में इनके परिवार के सदस्यों की एंट्री होती है.  

Photo: Instagram @shrestaiyer29

Advertisement
  • 10/10

हैरानी वाली बात ये है कि रियलिटी शोज क्रिकेटर्स के परिवार के सदस्यों को बुलाते तो हैं, लेकिन जल्द ही बाहर कर देते हैं. शायद यही वजह है कि आज के लोग रियलिटी शो की ओर भाग रहे हैं.

Photo: Instagram @shahneelgill

Advertisement
Advertisement