टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 हार चुकी हैं. वो टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाईं. उससे पहले ही बाहर हो गई थीं.
आकांक्षा ने शो से निकलने के बाद मीडिया से दिल खोलकर बात की. यहां उन्होंने अपने सीक्रेट और खुद से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया.
शो में आकांक्षा के बायसेक्सुअल होने का खुलासा हुआ था. श्रेया ने उनके सीक्रेट को रिवील किया था. बाद में आकांक्षा ने इसे कबूला था कि वो बायसेक्सुअल हैं.
मीडिया से बात करते हुए आकांक्षा चमोला ने कहा- कौन इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर जाकर बोलेगा कि मेरा तलाक हो रहा है. बाद में अगर ये बोलूं कि अरे मैंने तो गेम के लिए किया था. ऐसे में क्या इंडस्ट्री मुझे स्वीकार करेगी?
''मैं अपना और अपने पति का मजाक क्यों उड़ाऊंगी. हमारे करियर को क्यों नुकसान पहुंचाऊंगी? ऐसा कुछ नहीं था कि मैंने टीआरपी के लिए ये सब किया. जो भी है रियल है.''
आकांक्षा ने बायसेक्सुअलिटी पर कहा- मैं पब्लिकली क्यों बोलूं कि मैं बायसेक्सुअल हूं. क्या मैं पागल हूं. किसी भी प्लेटफॉर्म पर आकर बोलना कि आप बायसेक्सुअल हो, ये कितनी बड़ी चीज है.
''कौन अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर झूठ बोलता है. ऐसा कौन करता है. अगर लोग ऐसा करते भी हैं तो मैंने ऐसा नहीं किया है. मैंने अपना सच कबूला है. ''
आकांक्षा ने बताया कि उनके और गौरव के तलाक पर उनकी लीगल टीम काम कर रही है. वो 18 महीने से अपने पेरेंट्स संग रह रही हैं.
एक्ट्रेस ने कहा वो कोई दूसरा रियलिटी शो नहीं करने वाली हैं. वो बहुत सारा काम करना चाहती हैं. फिर चाहे वो टीवी, फिल्में हो या ओटीटी.
Photo: Instagram @akankshagkhanna