IPL फाइनल में RCB, अनुष्का के पास दौड़कर भागे विराट कोहली, पत्नी को गले लगाकर मनाया जश्न

मैच कोई भी हो...जीतें या हारें...इन सबके ऊपर अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा होती है तो वो है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की रोमांटिक केमिस्ट्री. दोनों का प्यार और रोमांस मैच की हाईलाइट बन जाता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ.

Advertisement
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री ने मचाई हलचल (X Screengrab) विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री ने मचाई हलचल (X Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:13 AM IST

पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सिजलिंग केमिस्ट्री ने एक बार फिर इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला गुजरात टाइटन्स (GT) से हुआ. इस मैच में बेंगलुरु ने गुजरात को 92 रनों से हराकर आईपीएल फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. शानदार जीत के बाद विराट ने सीधा पत्नी अनुष्का शर्मा को गले लगा लिया. दोनों के रोमांटिक मोमेंट्स अब वायरल हैं. 

Advertisement

चर्चा में अनुष्का-विराट का रोमांस

धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में RCB की जीत के बाद विराट और अनुष्का के रोमांस और केमिस्ट्री ने वहां के माहौल को और भी ज्यादा खुशनुमा बना दिया. स्टेडियम से कपल के कई लवी-डवी मोमेंट्स वायरल हो रहे हैं. 

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि RCB की जीत के बाद विराट कोहली सीधा दौड़कर पत्नी अनुष्का के पास जाते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं. दोनों एक साथ जीत का जश्न मनाते दिखे. वहां मौजूद हर किसी की नजरें उन दोनों पर टिकी रह गईं. विराट-अनुष्का के रोमांटिक मोमेंट्स ने इंटरनेट का पारा अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से हाई कर दिया है. फैंस उन्हें बेस्ट कपल बता रहे हैं. 

 

 

बता दें कि अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली की सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम हैं. वो हर मैच में उन्हें चीयर करती नजर आती है. दोनों का प्यार और खूबसूरत बॉन्ड हमेशा फैंस का दिल जीत लेता है. यही वजह है कि विराट-अनुष्का हर जनरेशन के लोगों के फेवरेट कपल बन चुके हैं. 
 

Advertisement

कब कमबैक करेंगी अनुष्का शर्मा?

अनुष्का शर्मा की बात करें तो विराट कोहली संग शादी के बाद वो फिल्मों से दूर हो गई हैं. अनुष्का और विराट बच्चों वामिका और अकाय संग लंदन में बस गए हैं. हालांकि दोनों भारत आते-जाते रहते हैं. फैंस को अनुष्का के कमबैक का इंतजार रहता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वो कब इंडस्ट्री में लौटती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement