'बॉलीवुड में नहीं म‍िलती साउथ स्टार्स को इज्जत, मांगते हैं भीख', बोलीं थलपति विजय की को-स्टार सिमरन

साउथ की टॉप एक्ट्रेस सिमरन जिन्होंने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया है, उनका कहना है कि हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री का बर्ताव साउथ स्टार्स के साथ काफी बुरा है. सिमरन ने आगे बॉलीवुड को लेकर और भी कई सारे शॉकिंग खुलासे किए हैं.

Advertisement
बॉलीवुड के बर्ताव पर साउथ एक्ट्रेस की नाराजगी (Photo: Instagram @simranrishibagga) बॉलीवुड के बर्ताव पर साउथ एक्ट्रेस की नाराजगी (Photo: Instagram @simranrishibagga)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर आए दिन कोई ना कोई एक्टर ऐसी बात कह जाता है, जो लोगों की नजरों में आ जाती है. साउथ के कई सितारों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर विवादित बयान दिए हैं. एक बार महेश बाबू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कह डाला था कि वो बॉलीवुड में काम इसलिए नहीं कर सकते क्योंकि वो मानते हैं कि उन्हें वहां कोई अफॉर्ड नहीं कर सकता. अब साउथ सिनेमा से एक और स्टार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की पोल खोली है. 

Advertisement

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 और मनोज बाजपेयी की फिल्म गुलमोहर में नजर आ चुकीं तमिल एक्ट्रेस सिमरन, जिनका असली नाम ऋषिबाला नवल है, उन्होंने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कहा है कि बॉलीवुड में उनकी कोई इज्जत नहीं करता है. काफी समय तक काम के बावजूद, उन्हें वो सम्मान नहीं मिलता जिसकी वो हकदार हैं. ऐसे में उन्हें काफी तकलीफ महसूस होती है. 

बॉलीवुड के बर्ताव से नाराज सिमरन

सिमरन ने कहा- बहुत बार मैंने हिंदी फिल्म करने से मना किया क्योंकि मुझे वहां के लोगों से जुड़ाव महसूस नहीं होता. ऐसा लगता है कि उन्होंने हमारा साउथ का काम देखा ही नहीं है, और वो लेगेसी जो हमारे पहले के एक्टर्स लेकर आए हैं, उसका भी उन्हें पता नहीं है. ये बात मुझे बहुत परेशान करती है. वहां सम्मान ही नहीं मिलता. मैंने अपना आधा से ज्यादा जीवन सिनेमा को दे दिया है, फिर भी अगर मुझे सम्मान नहीं मिलता तो बहुत दुख होता है. ये बिल्कुल सही नहीं लगता.

Advertisement

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि बॉलीवुड में उनके साथ किस तरह का बर्ताव किया जाता है, जिससे उन्हें काफी दुख पहुंचता है. सिमरन ने कहा, 'वो हमारे होटल में ठहरने पर भी भीख मांगते हैं. वो मेरे साथ जाने वाले लोगों की संख्या सीमित कर देते हैं. वो कहते हैं कि इतने सारे स्टाफ को साथ मत ले आओ. वो होटल और टिकट पर भी मोलभाव करते हैं. ये सब बातें मुझे बहुत परेशान करती हैं, लेकिन कोई इस बारे में बात नहीं करता. वहां हायरार्की इतना ज्यादा है कि मन ही नहीं करता काम करने का. दिल बहुत दुखता है.'

सनी देओल की तारीफ में बोलीं सिमरन

हालांकि सिमरन ने ये भी बताया कि इंडस्ट्री में सभी प्रोड्यूसर्स वैसे नहीं होते. उन्होंने सनी देओल की अपकमिंग फिल्म गबरू का उदाहरण दिया, जिसमें वो नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उस फिल्म के प्रोड्यूसर ओम छंगाणी काफी अच्छे इंसान हैं. यहां तक कि सनी देओल भी काफी बेहतरीन को-स्टार रहे. सिमरन ने मनोज बाजपेयी की फिल्म गुलमोहर में काम करना भी एक अच्छा एक्सपीरियंस बताया. 

बात करें सिमरन की, तो वो तमिल सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने थलपति विजय की कई फिल्मों में काम किया हुआ है और उनकी हीरोइन रही हैं. इसके अलावा तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा में भी सिमरन ने काम किया हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement