Film Wrap: मां बनी 38 साल की एक्ट्रेस, जब रेखा को जबरदस्ती किया KISS!

मनोरंजन की दुनिया में आज काफी कुछ हुआ. टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति 38 की उम्र में मां बन गईं. उन्होंने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया. वहीं एक्ट्रेस रेखा और बिस्वजीत चटर्जी के विवादित किसिंग सीन फिर चर्चा में आया.

Advertisement
सुरभि ज्योति, रेखा (Photo: Social Media) सुरभि ज्योति, रेखा (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:02 PM IST

आज का दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी शानदार बीता. कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर खुशियों ने दस्तक दी. 38 की उम्र में एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया. घर पर लक्ष्मी के आने से उनका पूरा परिवार खुशी से झूम उठा है. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा से जुड़ा एक विवादित किसिंग सीन सुर्खियों में आया. एक्टर बिस्वजीत चटर्जी ने उन्हें एक फिल्म में जबरदस्ती किस किया था, जिसपर उनकी बेटी पल्लवी चटर्जी का रिएक्शन देखने मिला. 

Advertisement

सलमान खान के बॉडीगार्ड ने आमिर के बेटे जुनैद को किया साइड, भाईजान ने ऐसे संभाली बात, वीडियो

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की  फिल्म 'लगान' की रिलीज को पूरे 25 साल हो चुके हैं. फिल्म की सिल्वर जुबली के मौके पर मुंबई में एक बेहद शानदार और भव्य इवेंट का आयोजन किया गया. 

सनी देओल की गदर को 25 साल पूरे, आएगा तीसरा पार्ट? डायरेक्टर बोले- न्यूक्लियर बम जैसी होगी स्टोरी

फिल्म गदर को रिलीज हुए 25 साल होने वाले हैं. ऐसे में डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इसके तीसरे पार्ट पर बड़ा अपडेट दिया है. उनका कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी है और अगले साल शूटिंग शुरू होने की संभावना है.

38 की उम्र में पहले बच्चे की मां बनीं 'TV हसीना' सुरभि ज्योति, नन्ही परी को दिया जन्म, बोलीं- बेटी आ गई

Advertisement

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ...एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने नन्ही परी को जन्म दिया है. उनके घर बेटी की किलकारी गूंजी है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को गुडन्यूज दी है. 

'रेखा को बिना इजाजत Kiss करना गलत', विवादित सीन पर दिग्गज एक्टर की बेटी ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी

रेखा और बिस्वजीत चटर्जी के विवादित किसिंग सीन पर अब उनकी बेटी पल्लवी चटर्जी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि उनके पिता को रेखा की सहमति लेनी चाहिए थी. जानिए दशकों पुराने विवाद पर पल्लवी ने क्या-क्या खुलासे किए.

तलाक के बाद उर्मिला मातोंडकर के एक्स-पति ने किया दूसरा निकाह, दिखाया पत्नी का चेहरा

उर्मिला मातोंडकर के एक्स-हसबैंड मोहसिन अख्तर ने 42 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने निधा भट्ट संग निकाह की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए प्यार भरा नोट लिखा. उर्मिला ने अब तक इस शादी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »