पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं सयानी घोष का नाम छाया हुआ है. सयानी ने शोबिज से लेकर राजनीति तक अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर कुछ ही सालों में टीएमसी के प्रमुख युवा नेताओं में से एक बन गईं. आइए ममता बनर्जी से बागवत करने वाली सांसद सयानी के फिल्मी करियर पर नजर डालते हैं.
17 की उम्र में डेब्यू
सयानी घोष ने महज 17 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने करियर की शुरुआत टेलीफिल्म 'इच्छे दाना' से की थी. इसके बाद उन्होंने 'नॉटोबोर नॉटआउट' से बड़े पर्दे पर कदम रखा. सयानी ने 'शोत्रू', 'अलीक सुख', 'गोलपो होलेओ शोटी', 'नाटोकर मोटो - लाइक अ प्ले', 'ब्योमकेश ओ चिरियाखाना', 'मेघनाद बढ़ रहस्य', 'का खा गा घ', 'रीयूनियन', 'ड्रैकुला सर', 'अपराजितो', 'लाल: सूटकेस ता देखेचेन' जैसी तमाम मूवीज में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया.
सयानी बोल्ड रोल्स करने से भी नहीं हिचकीं. उन्होंने हमेशा स्क्रिप्ट की डिमांड के हिसाब से अपने किरदार को निभाया और शोबिज की दुनिया में छा गईं. उन्होंने अपने टैलेंट को सिर्फ छोटे और बड़े पर्दे तक सीमित नहीं रखा. सयानी ने कई वेब सीरीज में भी काम किया, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई.
कब हुआ राजनीति डेब्यू
टीवी शोज, फिल्म और वेब सीरीज में अपने टैलेंट का जलवा बिखरने के बाद सयानी ने राजनीति में आने का मन बनाया. सयानी ने बस सोचा ही था और 2021 में उनकी टीएमसी में एंट्री हो गई. 2021 का विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद ममता बनर्जी ने उन पर भरोसा बनाए रखा. ममता बनर्जी को सयानी के तेवर और हुनर दोनों पर यकीन था. 2024 में सयानी ने ममता बनर्जी के भरोसे को सच साबित कर दिया. 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जादवपुर सीट से जीत हासिल की. चुनाव में मिली जीत ने उन्हें एक्ट्रेस ने नेता बना दिया.
मायनेता डॉट कॉम पर मौजूद चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 91.89 लाख रुपये है. सायानी पर 59 लाख रुपये का कर्ज भी है.
हलफनामे के मुताबिक, टीएमसी सांसद सयानी घोष के नाम पर कोई एग्रीकल्चर लैंड नहीं है. ना ही उनके पास कोई प्लॉट है. उनके पास कोई कमर्शियल प्रॉपर्टी भी नहीं है. सयानी ने कोलकाता के गोल्फ ग्रीन में अपना सपनों का आशियाना बनाया हुआ है. उनके घर की कीमत 62.64 लाख रुपये बताई गई थी.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क