सिर पर दुपट्टा, हाथ में कड़ा, कौन है देसी ठाठ में कान्स पहुंची ये लड़की?

सोशल मीडिया पर एक व्हाइट आइवरी सूट और खूबसूरत डायमंड और एमराल्ड ज्वेलरी पहने एक पंजाबी कुड़ी की फोटोज वायरल हो रही हैं. एक प्यारी-सी लड़की फ्रेंच रिवेरा में पोज करती नजर आ रही है. साथ ही कान्स 2026 के रेड कारपेट पर भी गजब ढा रही है.

Advertisement
कौन हैं कान्स 2026 में छाईं रूपी गिल? (Photo: Instagram/@roopigill_) कौन हैं कान्स 2026 में छाईं रूपी गिल? (Photo: Instagram/@roopigill_)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के आगाज के बाद से भारतीय हसीनाएं इसके रेड कारपेट पर आग लगा रही हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान्स 2026 में अपना जलवा बिखेरा. उनके पीछे तारा सुतारिया और एक्ट्रेस पूजा बत्रा भी फ्रांस के कान्स पहुंच गई हैं. मगर यहां ध्यान तो कोई और हसीना ही खींच रही है. कौन है ये? आइए बताएं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक व्हाइट आइवरी सूट और खूबसूरत डायमंड और एमराल्ड ज्वेलरी पहने एक पंजाबी कुड़ी की फोटोज वायरल हो रही हैं. एक प्यारी-सी लड़की फ्रेंच रिवेरा में पोज करती नजर आ रही है. साथ ही कान्स 2026 के रेड कारपेट पर भी गजब ढा रही है. व्हाइट और गोल्डन आउटफिट पहने ये कोई और नहीं बल्कि पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस रूपी गिल हैं. रूपी ने इस साल अपना कान्स फिल्म फेस्टिवल डेब्यू किया है.

कौन है रूपी गिल?

रूपी गिल का पूरा नाम रूपिंदर कौर गिल है. 28 साल की रूपी का करियर पंजाबी सिंगर करण औजला के गाने 'यारियां च फिक' के म्यूजिक वीडियो से शुरू हुआ था. उन्होंने 2018 में आई पंजाबी फिल्म 'अश्के' से अपना फीचर फिल्म डेब्यू किया. इसमें उन्होंने नूर नाम की लड़की का किरदार निभाया था. नूर के रोल में रूपी की परफॉरमेंस क्रिटिक्स समेत ऑडियंस को खूब पसंद आई. उन्हें पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेट भी किया गया.

Advertisement

2019 में रूपी गिल ने बतौर गिल एक्ट्रेस अपनी पहली फिल्म में काम किया. इस पिक्चर का नाम 'लाइये जे यारियां' था. इस फिल्म में भी उनकी परफॉरमेंस को पसंद किया गया और उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला. उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स कैटेगरी में इस फिल्म के लिए अवॉर्ड जीता भी था. तब से अभी तक रूपी, 'मां दा लाडला', 'परिंदा पार गया', 'जट्ट नू चुड़ैल टकरी', 'बीबी रजनी' और 'मझाइल' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. 29 मई को एमी विर्क के साथ रूपी गिल की नई फिल्म 'चढ़दी कला' रिलीज होने वाली है.

रूपी गिल, दिलजीत दोसांझ, अमरिंदर गिल, प्रेम ढिल्लों, अखिल समेत कई बढ़िया पंजाबी सिंगर्स के म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं. रूपी, कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने साथ पंजाब की मिट्टी लेकर पहुंचीं. यहां उन्होंने अपने आउटफिट और ज्वेलरी से पंजाबी संस्कृति को ट्रिब्यूट दिया. उनका लुक सही में बेमिसाल था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »