'यह लोकतंत्र की हत्या', CJP पर भड़का एक्टर, बोला- सड़कों पर नहीं, अदालत में लड़ो

Ranvir Shorey Slams CJP Protest: दिल्ली में चल रहे जोरदार प्रदर्शन और जाम के बीच सियासत गरमाई हुई है. इस पूरे बवाल पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है.

Advertisement
सीजेपी के प्रदर्शन पर रणवीर शौरी ने उठाए सवाल (Photo: Instagram/@ranvirshorey, PTI) सीजेपी के प्रदर्शन पर रणवीर शौरी ने उठाए सवाल (Photo: Instagram/@ranvirshorey, PTI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

दिल्ली में इस समय सियासी घमासान मचा हुआ है. चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी में जोरदार प्रदर्शन चल रहा है. भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं, जिसके कारण ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो गई है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है. 

इस बीच बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने सीजेपी (CJP) के इस विरोध प्रदर्शन पर तीखे सवाल उठाते हुए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है. 

Advertisement

क्या बोले रणवीर शौरी?

रविवार को रणवीर शौरी ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो को रीट्वीट किया. इस वीडियो में कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास यह कहते दिख रहे हैं कि पार्टी, उसके कार्यकर्ता और प्रदर्शनकारी अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे. इसके साथ ही वो आम नागरिकों से सड़कों पर उतरने की अपील करते भी दिखाई दे रहे हैं. 

सौरव दास के वीडियो को री-ट्वीट करते हुए रणवीर ने CJP पर सवाल उठाए और उन्हें खरी-खोटी सुनाई. रणवीर ने पोस्ट में लिखा- अपनी ताकत संसद और चुनाव में दिखाइए, सड़कों पर नहीं. और अगर वहां पहुंचने का रास्ता गलत या अन्यायपूर्ण लगता है, तो अदालत का दरवाजा खटखटाइए. यही लोकतंत्र का सही तरीका है. 

रणवीर शौरी ने आगे लिखा- सड़कों को जाम करना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और कानून-व्यवस्था को बंधक बनाना ही असल में 'लोकतंत्र की हत्या' है. 

Advertisement

 

 

 

एक्टर रणवीर शौरी की पोस्ट पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कोई उनके सपोर्ट कर रहा है, तो कोई ट्रोल कर रहा है. वैसे इस पूरे विवाद में आप किसे सपोर्ट कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »