मनोरंजन की दुनिया में आज का दिन हिट रहा. कई खबरों ने दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोरीं. दिन की शुरुआत सबसे पहले मुकेश अंबानी की पार्टी से वायरल हुईं फोटोज से हुईं. यहां क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ पहुंचे. पार्टी से उनकी बेटी सारा और बहू सानिया के लुक पर लोगों की नजरें टिकीं. वहीं टीवी के लक्ष्मण कहे जाने वाले एक्टर सुनील लहरी का बयान वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने रामायण फिल्म में राम बने रणबीर कपूर के एक्सप्रेशन्स पर सवाल खड़े किए.
साउथ और बॉलीवुड के 3 एक्टर्स ने ठुकराया रहमान डकैत का रोल, 24 घंटे में अक्षय खन्ना ने पलटा पासा
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि अक्षय खन्ना से पहले उन्होंने रहमान डकैत के रोल के लिए तीन नामी एक्टर्स से संपर्क किया था, जिनमें से एक साउथ फिल्म इंडस्ट्री के थे और दो बॉलीवुड के दिग्गज.
NMACC (के 3 साल पूरे होने पर अंबानी परिवार ने ग्रैंड पार्टी होस्ट की. फंक्शन में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने खास अंदाज में शिरकत की. यहां सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक ने पूरी लाइमलाइट लूट ली.
फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के साथ उसने 20 साल छोटी एक्ट्रेस सारा अर्जुन को देखा गया. अब पिक्चर के कास्टिंग डायरेक्टर ने बताया है कि उन्होंने सारा को ही फिल्म में क्यों लिया. साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि कई एक्ट्रेसेज ने रणवीर संग काम करने की भीख उनसे मांगी थी.
चीन में हिट हुआ रामायण का टीजर, मगर रणबीर से है दिक्कत! चाहते हैं ये एक्टर
रामायण की पहली झलक पूरी दुनिया ने देख ली है. चीन से कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन भी शेयर किए, जिसमें उन्हें टीजर तो काफी पसंद आया. मगर उनकी इच्छा है कि रणबीर कपूर की जगह, इस एक्टर को भगवान राम के लिए कास्ट किया जाए.
'इंडियन आइडल' जीतकर बने स्टार, कम उम्र में दुनिया छोड़ गए ये 2 सिंगर
इंडियन आइडल ने कई सितारों की किस्मत चमकाई थी. अफसोस बस इतना है कि इंडियन आइडल जीतने वाले 2 सितारों ने बेहद कम उम्र में दुनिया छोड़ दी.
aajtak.in