रणवीर सिंह ने 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' दोनों ही फिल्मों से सिनेमाघरों में धूम मचा दी. डायरेक्टर आदित्य धर की इन स्पाई थ्रिलर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाया. 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए 16 दिन का वक्त बीत गया है और इसने दुनियाभर में कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और नए बना लिये हैं. दोनों ही फिल्मों में रणवीर सिंह के साथ उसने 20 साल छोटी एक्ट्रेस सारा अर्जुन को देखा गया. अब 'धुरंधर' के कास्टिंग डायरेक्टर ने बताया है कि उन्होंने सारा को ही फिल्म में क्यों लिया. साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि कई एक्ट्रेसेज ने रणवीर संग काम करने की भीख उनसे मांगी थी.
क्यों सारा अर्जुन को किया गया कास्ट?
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में सारा अर्जुन की कास्टिंग के बारे में पूछे जाने पर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि वे एक नया चेहरा चाहते थे. उन्होंने कहा, 'आदित्य को भी बहुत सारे लोग मैसेज कर रहे थे कि वे रणवीर के अपोजिट कास्ट होना है. मुझे भी मैसेज आ रहे थे. लेकिन मैंने आदित्य से साफ-साफ कहा कि हमें ऐसा चेहरा चाहिए जो बिल्कुल उस जगह का लगे, कोई पुराना बैगेज न हो. इसलिए नया चेहरा ज्यादा बेहतर काम करेगा, क्योंकि जो भी एक्ट्रेस रणवीर के साथ दो फिल्में कर चुकी है, उसके साथ वो कनेक्शन नहीं बनेगा. रणवीर का किरदार पाकिस्तान जा रहा है और वहां उससे मिल रहा है.'
उन्होंने आगे कहा, 'तो पूरी तरह फ्रेश फेस होना चाहिए था. हालांकि सारा पहले चाइल्ड एक्टर के रूप में फिल्में कर चुकी हैं. लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में कभी फुल-फ्लेज्ड रोल नहीं किए थे. हमारा साफ मतलब था कि अगर हम उस दुनिया में जा रहे हैं तो लड़की का चेहरा पूरी तरह सरप्राइज होना चाहिए. लोग हैरान रह जाएं कि ये लड़की कौन है. हमने बहुत सारे ऑडिशन किए, कुल 1200-1300 ऑडिशन हुए और फिर हमने सारा का फाइनल ऑडिशन लिया. हमें भी नया चेहरा बहुत ज्यादा चाहिए था.'
सारा की परफॉरमेंस कमाल
आदित्य धर की फिल्म में सारा अर्जुन ने यलीना का रोल निभाया है, जो पॉलिटिशियन जमील जमाली की बेटी है. वह रणवीर सिंह के किरदार से प्यार करती है और उससे शादी कर लेती है. फिल्म के दूसरे पार्ट में उनके रिश्ते में बढ़ते तनाव दिखाए गए हैं. जब यलीना को हमजा की असली पहचान का पता चल जाता है. हालांकि फिर भी वो अपने बच्चे के खातिर किसी से कुछ नहीं कहती. एक्ट्रेस के काम को खूब सराहना मिली है.पिक्चर में अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी संग अन्य कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई हैं.
कमाई की बात करें तो 'धुरंधर' ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की. इसे पीछे छोड़कर 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 16 दिनों में 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ये 'बाहुबली 2' की 1700 करोड़ रुपये की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ने के लिए तैयार है.
aajtak.in