आज के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजों ने सुर्खियां बटोरीं. सबसे पहले बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में तीन महीने की जेल हुई. उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट ने 5 करोड़ के चेक बाउंस केस में दोषी पाया और उनकी अर्जी खारिज की. जस्टिस के मुताबिक राजपाल को पैसे चुकाने के कई मौके दिए गए, मगर उन्हें एक्टर का रवैया 'संदिग्ध' लगा.
वहीं टीवी एक्ट्रेस पलक पुरसवानी ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना से ईशा सेंटर में शादी रचाई. उन्होंने आदियोगी के सामने सात-फेरे लिए. पलक की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
अस्पताल के बेड पर राजेश शर्मा, BJP नेता ने लिया हालचाल, Photo देख इमोशनल हुए फैंस
राजेश शर्मा कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हैं. उनसे पश्चिम बंगाल के नेता इंद्रनील खान ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना की.
कैंसर से जूझ रही 69 साल की एक्ट्रेस, ट्रीटमेंट के बाद टूटा कॉन्फिडेंस, छलका दर्द
नफीसा अली जल्द एक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई पिक्चर में नजर आने वाली हैं. इसे उन्होंने कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान शूट किया था. हाल ही मेें उन्होंने इस फिल्म में काम करने के अपने एक्सपीरियंस को साझा किया, जिसे बताते हुए वो काफी इमोशनल भी हुईं.
गौरव खन्ना ने अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से तलाक की न्यूज इंटरनेट पर शेयर करने को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि वो किस हद तक परेशान हो गए.
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 3 महीने की जेल, चेक बाउंस केस में हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस के कई मामलों में दोषी ठहराने वाले फैसले को बरकरार रखा. इसके साथ ही कोर्ट ने राजपाल को फिर से जेल भेजने को भी कहा.
पलक पुरसवानी ने शादी कर ली है. 26 जून को उन्होंने बॉयफ्रेंड रोहन संग सात फेरे लिए. इंस्टा पर उनकी वेडिंग फोटोज छाई रही.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क