पंजाबी कॉमेडियन Surinder Sharma का हुआ निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री

सुरिंदर शर्मा ने छोटी उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी. थिएटर से लेकर फिल्मों तक में वह नजर आए थे. सुरिंदर शर्मा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 'सत श्री अकाल' से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘यारी जट्ट दी’, ‘आंख जट्ट दी’ नाम की फिल्मों में काम किया. उनके जाने से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

Advertisement
पंजाबी कॉमेडियन सुरिंदर शर्मा पंजाबी कॉमेडियन सुरिंदर शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2022,
  • अपडेटेड 11:08 PM IST
  • सुरिंदर शर्मा का हुआ निधन
  • शोक में डूबी पंजाबी इंडस्ट्री
  • कई फिल्मों में आए नजर

पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन, शायर और लेखक सुरिंदर शर्मा का निधन हो गया है. निधन की खबर के बाद पूरी पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. सुरिंदर शर्मा ने कई पंजाबी फिल्मों और कॉमेडी शो में काम किया है. वह पंजाबी मनोरंजन जगत में एक जाना-माना नाम थे. साथ ही उन्होंने कई टीवी शोज के जरिए भी लोगों को खूब एंटरटेन किया है.

Advertisement

सुरिंदर शर्मा का हुआ निधन

सुरिंदर शर्मा ने छोटी उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी. थिएटर से लेकर फिल्मों तक में वह नजर आए थे. सुरिंदर शर्मा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 'सत श्री अकाल' से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘यारी जट्ट दी’, ‘आंख जट्ट दी’ नाम की फिल्मों में काम किया. साथ ही उन्होंने आंखें मुटियार, देसी रोमियो, इक कुड़ी पंजाब दी जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया.

अभिनय के अलावा सुरिंदर शर्मा ने एक टीचर के रूप में भी काम किया था. वह पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे. 27 जून को सुरिंदर शर्मा का चंडीगढ़ के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया. अभी तक उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. सुरिंदर का दुनिया से जाना पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है. 

Advertisement

Ram Gopal Varma के खिलाफ मुकदमा दर्ज, द्रौपदी मुर्मू पर किया था विवादित ट्वीट

सुरिंदर शर्मा से पहले पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े जाने माने सितारे सिद्धू मूसेवाला का निधन हुआ था. सिद्धू की कुछ अनजान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. यह हत्या पंजाब के मनसा के पास जवाहरके गांव में हुई थी. इस दौरान मूसेवाला के साथ कुछ और लोग भी थे, जिन्हें गोली लगी थी. हमले के तुरंत बाद मूसेवाला को अस्पताल लेकर जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

'वो तुम्हारे होने वाले बच्चों की मां...', जब ऋषि कपूर ने को रणबीर बताई पिता बनने की जिम्मेदारी

मूसेवाला की मौत की जिम्मेदारी कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी. साथ ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर इस मर्डर को प्लान करने का आरोप लगाया गया था. मूसेवाला की तरह सुरिंदर शर्मा को भी खोने का गम पंजाबी सेलेब्स को है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »