मुस्लिम हो सिद्धू मूसेवाला की मौत पर दुख मत करो, क्यों पाकिस्तानी सिंगर ये कहकर किया ट्रोल?

पाकिस्तानी सिंगर शिया गिल ने सिद्धू मूसेवाला के निधन पर दुख जताया था. सिंगर की पोस्ट पर ट्रोलर ने लिखा- बतौर मुस्लिम, नॉन मुस्लिम जब मरते हैं तो उनके लिए दुआ मांगने का आपको कोई हक नहीं है. अब शिया ने हेटर्स को जवाब दिया है और अपने धर्म को लेकर स्टैंड लिया है.

Advertisement
शिया गिल शिया गिल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2022,
  • अपडेटेड 3:39 PM IST
  • पसूरी गाने से फेमस हुईं शिया गिल
  • शिया गिल के धर्म पर उठे सवाल

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत ने म्यूजिक वर्ल्ड को झकझोर कर रख दिया है. पाकिस्तान में भी सिद्धू की मौत पर फैंस और सेलेब्स दुख जता रहे हैं. पसूरी गाने की सिंगर शिया गिल ने भी सिद्धू मूसेवाला के निधन पर शोक जताया था. लेकिन ये क्या... ऐसा करने पर सिंगर को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया. जिसका अब सिंगर ने मुंहतोड़ जवाब दिया. 

Advertisement

शिया गिल क्यों हुईं ट्रोल?

शिया गिल ने इंस्टा स्टोरी पर सिद्धू के मौत की खबर शेयर कर दिल टूटने की बात लिखी. अपनी पोस्ट में सिंगर ने सिद्धू की आत्मा को शांति मिलने की दुआ की. शिया गिल की ये पोस्ट कुछ लोगों को पसंद नहीं आई. शिया ने DMs में मिले मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए और अपने स्टैंड को क्लियर किया. ट्रोलर ने लिखा- बतौर मुस्लिम, नॉन मुस्लिम जब मरते हैं तो उनके लिए दुआ मांगने का आपको कोई हक नहीं है. 

Sidhu Moose Wala Funeral Live Updates: सिद्धू मूसेवाला के बिलखते माता-पिता और सदमे में फैंस, अंतिम विदाई देने गांव में उमड़ा जनसैलाब
 

इन कमेंट्स का जवाब देते हुए सिंगर ने लिखा- मुझे ऐसे बहुत से मैसेज मिल रहे हैं. मैं हर किसी को ये बता देना चाहती हूं कि मैं मुस्लिम नहीं हूं. मैं क्रिश्चियन हूं. क्रिश्चियन फैमिली से ताल्लुक रखती हूं और अलग अलग धर्मों के लोगों  के लिए दुआ कर सकती हूं. सिंगर के इस पोस्ट के बाद लोगों का उन्हें  काफी सपोर्ट मिला.

Advertisement

हमेशा के लिए सो गया बेटा, आख‍िरी बार सिद्धू मूसेवाला के पिता ने चूमा माथा, कभी मूंंछों को संवारा, Video
 

शिया का समर्थन करते हुए एक यूजर ने लिखा - मुस्लिम भी किसी के लिए भी दुआ  कर सकते हैं. इसका धर्म से कोई लेना देना नहीं है. एक सच्चा मुसलमान सभी धर्मों की इज्जत करता है. इन सभी लोगों को ब्लॉक करो और जो तुम हो वही रहो. यूजर के इस पोस्ट का जवाब देते हुए शिया ने लिखा- अब मुझे ज्यादातर ऐसे मैसेज मिल रहे हैं. ये दिल जीतने वाला है. मैं सच में इसे अनाउंस नहीं करती लेकिन लोगों की मानसिकता और पुलिसिंग से तंग आ गई थी. 

लेकिन कुछ लोग तब भी नहीं माने. शिया के अपने धर्म के बारे में बताने पर भी एक यूजर ने उन्हें ट्रोल किया. कहा कि  तुम पाकिस्तान में रहती हो, ये मुस्लिम देश है. तो आपको बख्शा नहीं जाएगा. बदले में सिंगर ने यूजर को ब्लॉक करने की धमकी दी. ये भी बताया कि वे समय मिलने पर सभी मैसेज पढ़ती हैं. 

शिया ने जिस तरह हेटर्स की स्कूलिंग की,  उस पर आपका क्या रिएक्शन है?


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »