करण औजला के गानों पर झूमीं PAK एक्ट्रेस हानिया आमिर, शादी में जमाया रंग, वायरल Video

हानिया आमिर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो किसी शादी में डांस करती दिख रही हैं. एक्ट्रेस को इंडियन म्यूजिक पर नाचते देखा जा सकता है. उनके जबरदस्त डांस पर इंडियन फैंस दिल हार रहे हैं.

Advertisement
शादी में नाचीं हानिया (Photo: Facebook@haniaaamir) शादी में नाचीं हानिया (Photo: Facebook@haniaaamir)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:06 PM IST

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर कई बार इंडियन फिल्मों और गानों की तारीफ करते देखी गई हैं. वो पंजाबी सेंसेशन दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' से अपना डेब्यू भी कर चुकी थीं. मगर पहलगाम आतंकी हमले के चलते, उन्हें इंडिया में बैन होना पड़ा. लेकिन हानिया और पाकिस्तानी जनता का इंडियन सिनेमा को लेकर प्यार कम नहीं हुआ है. 

हानिया की कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर हाल ही में सामने आईं, जिसमें वो बॉलीवुड और करण औजला के गानों पर नाचती दिख रही हैं. ये एक शादी के फंक्शन से जुड़ा वीडियो है, जिसमें एक्ट्रेस का जबरदस्त डांस रिकॉर्ड किया गया. सोशल मीडिया पर हानिया के डांस की भी जमकर तारीफ हो रही है. 

Advertisement

हानिया की दमदार डांस परफॉरमेंस

हानिया पाकिस्तानी स्टाइलिस्ट आरिंदा तुल नूर की शादी में पहुंची थीं. वहां वो बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पॉपुलर गाने 'यूपी बिहार लूटने' पर नाच रही हैं. हानिया जिस तरह लटके-झटके मारते हुए नाच रही थीं, वो देखकर वहां मौजूद हर कोई उनके लिए चियर करता दिखा. इसके अलावा हानिया करण औजला के पॉपुलर गाने 'बॉयफ्रेंड' पर भी नाचती दिखीं. 

हानिया गाने के बीट्स के साथ अपने स्टेप्स मैच कर रही थीं. उनके वीडियो को रेडिट, X और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद किया जा रहा है. एक्ट्रेस के इंडियन फैंस उन्हें इन गानों पर झूमता देख बेहद खुश दिखे हैं. ये पहला मौका नहीं जब हानिया ने किसी इवेंट में बॉलीवुड गानों पर ना परफॉर्म किया हो. 

फरवरी महीने में जब उनका वेडिंग थीम स्टाइल जन्मदिन मनाया गया, वहां भी हानिया बॉलीवुड सॉन्ग्स पर नाच रही थीं. हानिया की इंडिया में फैन फॉलोइंग अपने ड्रामा सीरियल्स जैसे- मेरी जिंदगी है तू, कभी मैं कभी तुम, मेरे हमसफर से काफी बढ़ी है. इसके अलावा वो इंस्टाग्राम पर भी बॉलीवुड को लेकर अपना प्यार जाहिर किया करती थीं. हालांकि अब उनका सोशल मीडिया अकाउंट इंडिया में बैन है. मगर वो इस तरह से भी अपने फैंस का प्यार बटोरती रहती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement