शुक्रवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम शादी को लेकर पोस्ट शेयर की तो वहीं दूसरी ओर रुक्मिणी वसंत का नया अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.
'शादी को रोमांटिक बनाना बंद करें', ट्विशा-दीपिका मौत मामले के बीच बोलीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक लंबी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, आज के युवाओं से शादी को जरूरत से ज्यादा रोमांटिक बनाने से बचने की अपील की है.
बिकिनी पहन पूल में उतरी 'टॉक्सिक' एक्ट्रेस, बोल्डनेस देख चौंके फैंस, Leak हुआ वीडियो
रुक्मिणी वसंत को पूल के किनारे शूट करते हुए दिखाने वाले कुछ विज़ुअल्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. इन क्लिप्स ने काफी लोगों का ध्यान खींचा है, हालांकि इस शूट का मकसद अभी तक साफ नहीं हो पाया है.
गले में मंगलसूत्र, हाथों में चूड़ियां पहनकर क्यों घूम रही थीं कंगना रनौत? बता दी वजह
कंगना का एक वीडियो काफी वायरल हुआ जिसमें वो मंगलसूत्र पहनी नजर आईं. कई लोगों ने कयास लगाने शुरू किए कि एक्ट्रेस की शादी हुई. अब कंगना ने उन सभी वायरल दावों पर रिएक्ट किया है.
तमिलनाडु के CM विजय को मिला विराट से खास गिफ्ट, जिसे पाने को तरसते हैं कोहली फैन्स
तमिलनाडु के CM विजय की एक तस्वीर सामने आई है. जिसमें वो विराट कोहली के ऑटोग्राफ वाले MRF बैट के साथ नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो काफी वायरल हो रही है.
PAK एक्ट्रेस के प्यार में शादीशुदा नेता, नहीं बनीं बात तो करने लगा हैरेसमेंट! कोर्ट पहुंचा मामला
पाकिस्तानी एक्ट्रेस मोमिना इकबाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए एमपीए नेता सकीब चधार पर उत्पीड़न के बड़े आरोप लगाए थे. उन्होंने न्याय की अपील की थी, जिसके वायरल होने के बाद कार्रवाई चल रही है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क