बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपनी बेबाकी की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. हालांकि बीते कुछ घंटों से कंगना एक अलग कारण से ट्रेंड कर रही हैं. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें वो हाथों में चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आईं. कई लोगों को लगने लगा कि कंगना ने अचानक शादी कर ली है. लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है.
कंगना दरअसल इस समय अपनी नई फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. माना जा रहा है कि ये वीडियो 'तनू वेड्स मनू 3' या 'क्वीन 2' फिल्म के सेट से है. मगर एक्ट्रेस के इस वीडियो ने इतना बवाल मचा लिया कि अब हर कोई उनकी शादी के बारे में बात कर रहा है. ऐसे में अब कंगना को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी है, जिसमें वो थोड़ी नाराज भी नजर आई हैं.
वायरल लुक पर कंगना ने दी सफाई
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके अपने वायरल वीडियो पर नोट लिखा. उनका कहना है- मैं हर दिन शहर में और आस-पास फिल्म की शूटिंग कर रही हूं. किसी ने मेरे कैरेक्टर मेकअप वाली एक रैंडम फोटो खींच ली. अब मुझे बहुत सारे फोन कॉल्स आने लगे हैं. लेकिन शादीशुदा औरत जैसा लुक होने में इतनी बड़ी बात क्या है? एक्टर्स तो हर तरह के रोल करते हैं. मैं चुपके से शादी नहीं कर रही हूं, वादा करती हूं.
कंगना का ये लुक उनकी कौनसी फिल्म से है, ये तो अभी तक तय नहीं हुआ है. मगर उन्हें वापस फिल्म करता देख फैंस काफी खुश नजर आए हैं. सांसद बनने के बाद, एक्ट्रेस कैमरा से कुछ समय तक दूर हो गई थीं. उनकी आखिरी फिल्म साल 2025 में इमरजेंसी आई थी, जो काफी समय तक टलने के बाद रिलीज हुई.
अब कंगना जल्द फिल्म भारत भाग्य विधाता में नजर आएंगी, जो 12 जून को थिएटर्स में रिलीज होनी है. ये फिल्म साल 2008 में मुंबई आतंकी हमले में सेटअप है, जिसमें उस अस्पताल की कहानी को दिखाया जाएगा जिसने कई लोगों की जानें बचाई थीं. इसे कंगना ने ही प्रोड्यूस किया है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क