पाकिस्तान में एक से ज्यादा शादियां करना आम बात है. अब पाकिस्तान की फेमस टिकटॉकर दानिया शाह के पति हकीम शहजाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दानिया के पति हकीम ने 5वीं शादी करके पूरे पाकिस्तान में सनसनी मचा दी है. उनकी पांचवी शादी पर विवाद खड़ा हो गया है, क्योंकि बताया जा रहा है कि हकीम की पांचवीं दुल्हन 9वीं क्लास की स्टूडेंट है.
9वीं क्लास की लड़की से की शादी?
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, टिकटॉकर दानिया शाह के पति हकीम शहजाद (हकीम लोहा पार) पांचवीं बार घोड़ी चढ़े हैं. उन्होंने पांचवीं शादी करके घर बसा लिया है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि हकीम शहजाद की नई दु्ल्हन 9वीं क्लास की स्टूडेंट बताई जा रही है. ये खबर सामने आते ही पाकिस्तान की आवाम के बीच हलचल मच गई है. बेटी की उम्र की लड़की से शादी करने पर हकीम शहजाद को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
पाकिस्तान की आवाम का उनपर गुस्सा फूट रहा है. सोशल मीडिया पर हकीम शहजाद की एक लड़की संग फोटो भी वायरल हो रही है, जिसे उनकी दुल्हन बताया जा रहा है. हालांकि, बेटी की उम्र की लड़की से पांचवीं शादी करने पर हकीम शहजाद ने अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है.
टिकटॉकर से चौथी शादी कर हुए थे फेमस
पाकिस्तान के हकीम शहजाद कई शादियां कर चुके हैं. इसी वजह से वो इंटरनेट का ट्रेंडिंग टॉपिक बने रहते हैं. हकीम को पाकिस्तानी टिकटॉकर दानिया शाह से शादी करके लाइमलाइट मिली थी. दानिया संग हकीम शहजाद की ये चौथी शादी थी. इस शादी से कपल का एक बेटा भी है.
दानिया के पहले पति अब नहीं रहे
टिकटॉकर दानिया की बात करें तो उनके पहले पति और टीवी होस्ट आमिर लियाकत का निधन हो चुका है. पति के गुजर जाने के बाद दानिया शाह ने हकीम शहजाद संग दूसरी शादी रचाई थी. मगर शादी के कुछ वक्त बाद ही हकीम शहजाद ने कहा था कि वो पत्नी दानिया से प्यार नहीं करते हैं.
एक इंटरव्यू में हकीम शहजाद ने कहा था कि उन्हें अपनी पत्नी दानिया शाह के लिए कभी रोमांटिक फीलिंग्स नहीं रहीं. न उन्होंने उनसे कभी प्यार किया. हकीम ने कहा था- मैंने दानिया शाह से कभी प्यार नहीं किया. वो और उनकी मां कानूनी मदद के लिए मेरे पास आई थीं. दानिया अट्रैक्टिव हैं, लेकिन उनके लिए मेरे मन में प्यार नहीं था, क्योंकि मेरी पहले से ही 3 पत्नियां थीं.
हकीम ने आगे कहा था कि अगर वो दानिया की मदद करना जारी रखते तो लोग उन दोनों का नाम जोड़ते और उनके बारे में गॉसिप करते. इसी डर की वजह से उन्होंने दानिया से शादी कर ली थी. लेकिन उन्हें कभी प्यार नहीं किया था. चौथी पत्नी को लेकर हकीम शहजाद के इस बयान ने लोगों को हैरान कर दिया था. हकीम शहजाद की बात करें तो उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है. वो अब 4 महिलाओं के पति हैं.
aajtak.in