Nirahua Career: कभी शादियों में गाते थे गाना, गरीबी में बीता बचपन, आज भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं Nirahua

निरहुआ की पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ काफी स्ट्रगल से भरी रही है. आज के वक्त में वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार हैं. आज भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ सबसे ज्यादा फीस लेने वाले भोजपुरी कलाकारों में गिने जाते हैं.

Advertisement
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2022,
  • अपडेटेड 6:23 PM IST
  • एक्टर निरहुआ की बंपर जीत
  • गरीबी में बीता बचपन
  • शादियों में गाते थे गाना

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ सिनेमाघरों के साथ-साथ राजनीति के मैदान में भी छा गए हैं. लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ से निरहुआ को बड़ी जीत हासिल हुई है. निरहुआ ने सोशल मीडिया पर अपनी जीत का ऐलान भी कर दिया है. राजनीति के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी निरहुआ छाए रहते हैं. बड़ी मुश्किलों का सामना करने के बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में जगह बनाई थी. उनकी जिंदगी की कहानी आज हम आपको बता रहे हैं.

Advertisement

फेमस भोजपुरी स्टार हैं निरहुआ

निरहुआ की पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ काफी स्ट्रगल से भरी रही है. आज के वक्त में वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार हैं. आज भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ सबसे ज्यादा फीस लेने वाले भोजपुरी कलाकारों में गिने जाते हैं. वह भोजपुरी फिल्मों के सबसे पॉपुलर कलाकारों में से एक हैं, जो एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग भी करते हैं.

गरीबी में बीता बचपन

निरहुआ का असली नाम दिनेश लाल यादव है. दुनियाभर में वह निरहुआ नाम से फेमस हैं. उनका जन्म 2 फरवरी 1979 को गाजीपुर में हुआ था. निरहुआ, कुमार यादव और चंद्रज्योति यादव के बेटे हैं. बेहद साधारण परिवार से आने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के पिता कोलकाता में 3500 रुपए मासिक की एक नौकरी करते थे. इससे उन्हें अपनी पत्नी के अलावा 5 बच्चों की परवरिश करनी होती थी. निरहुआ का एक भाई और 3 बहनें हैं. तब उनके पास एक साइकिल तक नहीं थी और कई किलोमीटर तक का सफर वह पैदल चलकर काटा करते थे. 

Advertisement

शादियों में गाते थे गाना

निरहुआ का मन बचपन से ही गीत-संगीत में लगता था. उनके चचेरे भाई विजय लाल उनकी प्रेरणा थे, जो उस इलाके के एक प्रभावशाली बिरहा गायक थे. निरहुआ ने इंडस्ट्री में बतौर गायक कदम रखा था. शुरुआती द‍िनों में निरहुआ शाद‍ियों में परफॉर्म किया करते थे. 2003 में उन्होंने निरहुआ सटल रहे नाम का म्यूजिक एल्बम निकाला था. इसी से वह फेमस हुए और उनका स्क्रीन नेम निरहुआ पड़ा. निरहुआ बताते हैं कि उनके बड़े भैया प्यारेलाल यादव और विजय यादव बिरहा गायक थे. दोनों भाइयों से ही उन्होंने गाना सीखा और एक दिन ऐसा आया कि उन्हें फिल्मों से ऑफर आने लगे.

Allu Arjun के बढ़े वजन पर यूजर्स ने एक्टर को किया बॉडी शेम, कहा- वड़ा पाव, बूढ़ा

इस फिल्म ने पलटी किस्मत

निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा में साल 2006 में फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे से करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके किरदार का नाम 'निरहुआ' ही था. उन्हें असली पहचान साल 2007 में आई ‘हो गइल बा प्यार ओढ़निया वाली से’ फिल्म से मिली. इस फिल्म के गाने उस जमाने में यूपी-बिहार और झारखंड के लोगों की जबान पर थे. 2007 में ही उनकी फिल्म 'निरहुआ रिक्शा वाला' आई थी, जो सुपरहिट हुई. साथ ही फिल्म के गाने भी जबरदस्त हिट हुए थे.

Advertisement

फिर साल 2008 में एक के बाद एक उनकी कुल 6 फिल्में रिलीज हुईं. डेब्यू के 3 सालों के अंदर निरहुआ, भोजपुरी इंडस्ट्री के 'जुबली स्टार' बन गए थे. बचपन में कराटे की ट्रेनिंग ले चुके निरहुआ का एक्शन लोगों को काफी पसंद आता था. 2012 में उन्होंने विवादित और फेमस रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में हिस्सा लिया था. यहां उन्हें पसंद तो किया गया, लेकिन वह जीत नहीं पाए थे. खबरों के मुताबिक, 2012 में आई ‘गंगा देवी’ फिल्म में वो अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुके हैं. 

Arjun Kapoor के बर्थडे पर Malaika Arora ने लुटाया प्यार, अपने हाथ से खिलाया केक, लिखा स्पेशल मैसेज

भोजपुरी सिनेमा में कमाई का बनाया रिकॉर्ड

वहीं 2014 में आई ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ उनकी 50वीं फिल्म थी. ये फिल्म मल्टीप्लेक्सों तक पहुंची थी. 2016 में यूपी सरकार ने उनके योगदान को ‘यश भारती सम्मान’ देकर सराहा था. 2018 में आई उनकी मूवी ‘बॉर्डर’ ने 19 करोड़ रुपए कमाए, जो भोजपुरी फिल्मों के लिए एक रिकॉर्ड है. 2019 में उन्होंने OTT डेब्यू भी किया और भोजपुरी की पहली वेब सीरीज ‘हीरो वर्दी वाला’ में नजर आए थे. उनकी आने वाली फिल्म ‘वीर योद्धा महाबली’ को हिंदी, बांग्ला, तमिल और भोजपुरी भाषा में रिलीज करने की तैयारी है.

Advertisement

आम्रपाली से हुए अफेयर के चर्चे

पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2000 में उन्होंने मंशा यादव से शादी की थी. उनके दो बेटे हैं, जिनके नाम अमित यादव और आदित्य यादव हैं. वहीं एक बेटी अदिति यादव है. निरहुआ की दोस्ती भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली यादव से काफी गहरी है. दोनों ने कभी एक दूसरे को लेकर फीलिंग होने की बात नहीं कही है. लेकिन कई बार दोनों के रिश्ते में होने और अफेयर की खबरें आ चुकी हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »