सिद्धू ने पोती का किया ग्रैंड वेलकम, लाडली की उतारी नजर, पैरों में झुकाया सिर, पत्नी संग झूमे

नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर पोती के स्वागत का इमोशनल वीडियो साझा किया, जिसमें घर को फूलों और लाइट्स से सजाया गया है. पोती की होमकमिंग पार्टी में परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए.

Advertisement
नवजोत सिंह सिद्धू हुए इमोशनल (Photo: Instagram @navjotsinghsidhu) नवजोत सिंह सिद्धू हुए इमोशनल (Photo: Instagram @navjotsinghsidhu)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

नवजोत सिंह सिद्धू जबसे दादा बने हैं, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. पूरा परिवार चहक रहा है. सिद्धू परिवार में जश्न का माहौल है. 1 अक्टूबर को सिद्धू के बेटे-बहू पेरेंट्स बने. उनकी बहू इनायत ने बेटी को जन्म दिया. सिद्धू ने अपनी प्यारी पोती का नाम आर्या रखा है. लिटिल किड का घर में धूमधाम से वेलकम हुआ.

सिद्धू की पोती का स्वागत
पोती के वेलकम का इमोशनल वीडियो सिद्धू ने इंस्टा पर शेयर किया है. आर्या के घर आने की खुशी में पूरे घर को दीवाली की तरह सजाया गया है. फूलों और लाइट्स से डेकोरेशन की गई है. गार्डन में पोती की होमकमिंग पार्टी रखी गई. पूरा परिवार और करीबी रिश्तेदार इस खास पल के गवाह बने. जैसे ही आर्या को घर की दहलीज पर लाया गया, सिद्धू और उनकी पत्नी इमोशनल हो गए. सिद्धू ने पोती के नन्हे पैरों को छुआ, अपना सिर झुकाया. लाडली को खूब पैंपर किया.

Advertisement

आर्या को घर के अंदर ले जाते वक्त लाल चुनर की छाव की गई. सिद्धू ने घर के अंदर पहुंचकर पोती की नजर उतारी. पूरी फैमिली ने आर्या संग फोटो क्लिक कराई. गार्डन में जश्न मनाया. केक कटिंग सेरेमनी रखी गई. सिद्धू ने पत्नी संग डांस किया. ये वीडियो देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं. कैप्शन में सिद्धू ने लिखा- आर्या की होमकमिंग .... खुशी और प्यार...

आर्या की मां इनायत और नाना-नानी भी वीडियो में नजर आते हैं. पार्टी में आए गेस्ट्स इनायत को बधाई देते हैं. फैंस और सेलेब्स ने सिद्धू को ढेर सारी गुड विशेज दी हैं. दादा बनकर वो कितने खुश हैं ये उनके चेहरे की चमक बताती है. इंस्टा पर वो लगातार पोती की झलक दिखा रहे हैं. हालांकि अभी तक लिटिल किड का चेहरा रिवील नहीं किया गया है.

Advertisement

सिद्धू और उनकी पत्नी के इमोशंस फोटो और वीडियो में साफ नजर आते हैं. सिद्धू के बेटे करण का ये पहला बच्चा है. इसलिए भी फैमिली में बेबी को लेकर एक्साइटमेंट है. करण सिद्धू की साल 2023 में इनायत संग शादी हुई थी. दोनों हैप्पी कपल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »